- Hindi News
- Lifestyle
- Facial Icing Benefits; Skin Cooling Advantages & Disadvantages | Skincare Tips
- कॉपी लिंक
हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा बिना मेकअप के भी फ्रेश और ग्लोइंग दिखे। इन दिनों सोशल मीडिया पर फेस आइसिंग का ट्रेंड काफी वायरल है। इसमें बताया जा रहा है कि चेहरे पर बर्फ लगाने से मिनटों में ग्लो आ जाता है। दावा यह भी है कि इससे चेहरे की सूजन कम होती है और स्किन के पोर्स टाइट हो जाते हैं।
हालांकि, सभी ट्रेंड हर स्किन टाइप के लिए सुरक्षित नहीं होते हैं। ज्यादा देर तक या गलत तरीके से बर्फ लगाने से स्किन का प्रोटेक्टिव बैरियर कमजोर हो सकता है। इसके कारण जलन, रेडनेस और सेंसिटिविटी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
इसलिए ‘जरूरत की खबर’ में आज फेस आइसिंग की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-
- फेस आइसिंग का सही तरीका क्या है?
- इसके क्या फायदे हैं?
- फेस आइसिंग के रिस्क क्या हैं?
एक्सपर्ट- डॉ. विजय सिंघल, सीनियर कंसल्टेंट, डर्मेटोलॉजी, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली
सवाल- चेहरे पर बर्फ लगाने का ट्रेंड इतना पॉपुलर क्यों है?
जवाब- यह एक सस्ता, आसान और तुरंत असर दिखाने वाला स्किनकेयर है। बर्फ लगाने से स्किन पोर्स टाइट और फ्रेश दिखते हैं। इससे ‘इंस्टेंट ग्लो’ मिलता है। हालांकि इसका असर टेम्परेरी होता है।
सवाल- क्या चेहरे पर डायरेक्ट बर्फ लगाना सेफ है?
जवाब- नहीं, बर्फ बहुत ठंडी होती है, इसलिए इसे सीधे स्किन पर लगाने से-
- फ्रॉस्ट-निप (हल्की ठंड से डैमेज) हो सकता है।
- रेडनेस आ सकती है।
- जलन हो सकती है।
- स्किन बैरियर को नुकसान हो सकता है।
- कैपिलरीज (छोटी ब्लड वेसल्स) पर स्ट्रेस पड़ता है।
- इससे स्किन में इरिटेशन बढ़ सकता है।
अगर चेहरे पर बर्फ लगानी ही है तो इसे सीधे लगाने की बजाय कपड़े में लपेटकर लगाएं। इसे देर तक रगड़ने से बचें।

सवाल- चेहरे पर बर्फ लगाने से क्या फायदा होता है?
जवाब- यह स्किन को इंस्टेंट फ्रेश लुक देती है और कुछ टेम्पररी स्किन इश्यूज में राहत दे सकती है। ग्राफिक में इसके सभी फायदे देखिए-

सवाल- क्या ‘आइस बाउल डिप’ सुरक्षित है?
जवाब- हां, ‘आइस बाउल डिप’ (चेहरे को बर्फ वाले पानी में डुबोना) से ठंडक के कारण चेहरे की सूजन कम हो जाती है और स्किन फ्रेश दिखने लगती है। लेकिन बहुत ठंडा पानी स्किन के लिए शॉकिंग हो सकता है। खासकर अगर स्किन सेंसिटिव और ड्राई है या फिर चेहरे पर कील–मुंहासे हैं। ऐसे में-
- पानी में बहुत ज्यादा बर्फ न डालें।
- चेहरा 5-10 सेकंड से ज्यादा न डुबोएं।
- 1-2 बार से ज्यादा रिपीट न करें।
- बाद में मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
सवाल- क्या सेलिब्रिटीज और इन्फ्लुएंसर्स द्वारा बताए गए आइस हैक्स सुरक्षित हैं?
जवाब- स्किन हेल्थ से जुड़ी जानकारी हमेशा उस फील्ड के एक्सपर्ट यानी डर्मेटोलॉजिस्ट से ही लेनी चाहिए। वे साइंटिफिक समझ, स्किन टाइप और मेडिकल कंडीशंस के आधार पर सलाह देते हैं।
वहीं, सेलिब्रिटीज और इन्फ्लुएंसर्स अक्सर ट्रेंड्स और अपने पर्सनल एक्सपीरियंस के आधार पर टिप्स देते हैं। जरूरी नहीं है कि ये टिप्स हर स्किन टाइप के लिए सुरक्षित या असरदार हों।
इसलिए किसी भी स्किनकेयर ट्रेंड को अपनाने से पहले उसकी ऑथेंटिसिटी और एक्सपर्ट वैलिडेशन को प्राथमिकता देना जरूरी है।
सवाल- क्या घर पर आइस फेशियल करना सही है?
जवाब- हां, इससे स्किन थोड़ी फ्रेश लगती है। लेकिन सीधे स्किन पर बर्फ लगाना या लंबे समय तक बर्फ रगड़ना सही नहीं है। इसलिए-
- बर्फ को हमेशा कपड़े या कॉटन में लपेटकर लगाएं।
- फेस आइसिंग 1-2 मिनट से ज्यादा न करें।
- बहुत ज्यादा प्रेशर या रगड़ से बचें।
- सेंसिटिव या एक्ने-प्रोन स्किन हो तो पहले पैच टेस्ट करें।
सवाल- क्या एक्सरसाइज करने या धूप से आने के बाद बर्फ लगाने से राहत मिलती है?
जवाब- हां, एक्सरसाइज के बाद या धूप में रहने से स्किन में हीट और ब्लड फ्लो बढ़ जाता है। इससे रेडनेस हो सकती है। ऐसे में कोल्ड कंप्रेस हल्की सूजन कम करने में मदद करता है। लेकिन डायरेक्ट बर्फ लगाने से कैपिलरी डैमेज का रिस्क हो सकता है। इसलिए-
- बर्फ लगाने की बजाय ठंडे पानी से चेहरा धोएं।
- कपड़े में लपेटकर ठंडा कंप्रेस इस्तेमाल करें।
- सन एक्सपोजर के बाद एलोवेरा या सूूदिंग जेल लगाएं।
सवाल- किन लोगों को चेहरे पर बर्फ नहीं लगानी चाहिए?
जवाब- हर स्किन टाइप के लिए बर्फ लगाना सुरक्षित नहीं होता। बर्फ कुछ लोगों की स्किन डैमेज कर सकती है। ग्राफिक में देखिए, किन्हें चेहरे पर बर्फ नहीं लगानी चाहिए-

सवाल- क्या अलग-अलग स्किन टाइप पर बर्फ का असर अलग होता है?
जवाब- हां, बर्फ का असर हर स्किन टाइप पर अलग होता है। पॉइंटर्स से समझते हैं-
- ऑयली स्किन: ठंडक से स्किन पोर्स थोड़े टाइट हो जाते हैं और पफीनेस कम लगती है। इसलिए यह टेम्पररी अच्छा इफेक्ट देता है।
- ड्राई स्किन: बर्फ स्किन की नमी को कम कर देती है। इससे ड्राईनेस, खिंचाव और फ्लेकिंग (स्किन पर पपड़ी बनना) बढ़ सकती है।
- सेंसिटिव स्किन: डायरेक्ट बर्फ लगाने से रेडनेस, जलन और इरिटेशन हो सकता है।
- एक्ने-प्रोन स्किन: सूजन थोड़ी कम हो सकती है, लेकिन ज्यादा ठंडक से स्किन बैरियर डैमेज हो सकता है। इससे पिंपल्स बढ़ सकते हैं।
सवाल- क्या गर्म और ठंडे मौसम में बर्फ लगाने का असर अलग होता है?
जवाब- हां, मौसम के हिसाब से बर्फ का असर बदलता है।
- गर्मियों में हीट और पसीने की वजह से स्किन गर्म और पफी हो जाती है।
- ऐसे में हल्की ठंडक देने से कूलिंग, फ्रेशनेस और रेडनेस में अस्थायी राहत मिलती है।
- वहीं, सर्दियों में पहले से ही स्किन ड्राई और सेंसिटिव होती है।
- ऐसे में बर्फ लगाने से ड्राईनेस, खिंचाव और इरिटेशन बढ़ सकता है।
- स्किन बैरियर भी जल्दी डैमेज हो सकता है।
सवाल- किन मेडिकल कंडीशंस में चेहरे पर बर्फ नहीं लगानी चाहिए?
जवाब- कुछ स्किन कंडीशंस में चेहरे पर बर्फ लगाना नुकसानदायक हो सकता है। ग्राफिक में देखिए-

सवाल- कौन-से लक्षण दिखें तो तुरंत बर्फ लगाना बंद कर देना चाहिए?
जवाब- चेहरे पर बर्फ लगाते समय अगर स्किन पर नेगेटिव रिएक्शन दिखें तो इसे तुरंत रोकना जरूरी है। ऐसे लक्षण इरिटेशन, एलर्जी या स्किन डैमेज का संकेत हो सकते हैं। ग्राफिक में सभी संकेत देखिए-

चेहरे पर बर्फ लगाने से जुड़े कॉमन सवाल-जवाब
सवाल- क्या आइस लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है?
जवाब- हां, लेकिन यह ग्लो अस्थायी होता है।
- बर्फ लगाने से ठंडक के कारण स्किन की ब्लड वेसल्स सिकुड़ती हैं।
- इससे पफीनेस कम दिखती है, पोर्स टाइट लगते हैं और चेहरा थोड़ा ब्राइट व फ्रेश दिखता है।
सवाल- क्या आइस लगाने से रंग गोरा होता है?
जवाब- नहीं, बर्फ लगाने से रंग गोरा नहीं होता। स्किन का असली रंग मेलानिन से तय होता है। इसे बर्फ बदल नहीं सकती।
सवाल- क्या आइस लगाने से स्किन के पोर्स छोटे हो जाते हैं?
जवाब- नहीं, आइस पोर्स को स्थायी रूप से छोटा नहीं करती। बर्फ लगाने से ठंडक के कारण स्किन की सतह टाइट महसूस होती है और पोर्स कुछ समय के लिए छोटे दिखने लगते हैं। लेकिन पोर्स का असली साइज जेनेटिक्स, ऑयल प्रोडक्शन और स्किन टाइप से तय होता है। इसे बर्फ बदल नहीं सकती।
सवाल- क्या डार्क सर्कल्स पर आइस असर करती है?
जवाब- आंखों के नीचे अगर सूजन की समस्या है तो ठंडक देने से ब्लड वेसल्स सिकुड़ती हैं और सूजन कम दिखने लगती है। इससे डार्क सर्कल्स हल्के हो जाते हैं।
अगर डार्क सर्कल्स की वजह पिग्मेंटेशन, जेनेटिक्स, नींद की कमी या थिन स्किन है तो आइस से कोई खास फर्क नहीं पड़ता है।
ध्यान रखें, अंडर-आई एरिया बहुत सेंसिटिव होता है। इसलिए प्रेशर न डालें।
सवाल- क्या चेहरे पर मेकअप से पहले आइस लगाना सही है?
जवाब- हां, मेकअप से पहले हल्की ठंडक देने से पफीनेस कम होती है। स्किन थोड़ी टाइट और स्मूद लगती है। इससे मेकअप का बेस बेहतर दिखने लगता है।
ध्यान रखें-
- उसके बाद मॉइश्चराइजर और प्राइमर जरूर लगाएं।
- सेंसिटिव स्किन हो तो अवॉइड करें।
सवाल- क्या आइस लगाने से स्किन पतली या कमजोर हो सकती है?
जवाब- आइस से स्किन पतली नहीं होती, लेकिन ओवरयूज या गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर स्किन बैरियर डैमेज हो सकता है। इससे स्किन ज्यादा सेंसिटिव और कमजोर हो सकती है।
सवाल- क्या आइस लगाने से झुर्रियां कम होती हैं?
जवाब- नहीं, इससे फाइन लाइन्स कुछ समय के लिए कम नजर आने लगती हैं, लेकिन यह टेम्पररी इफेक्ट है। झुर्रियां असल में कोलेजन की कमी, एजिंग और सन डैमेज के कारण बनती हैं। इन्हें बर्फ ठीक नहीं कर सकती।
…………………..
ये खबर भी पढ़ें…
जरूरत की खबर- जैल मेनीक्योर से कैंसर का खतरा:नेल्स हो सकते हैं डैमेज, 8 सावधानियां जरूरी, जानें नाखूनों को कैसे रखें हेल्दी

किसी शादी, पार्टी या खास मौके पर खूबसूरत और चमकदार नाखून हर लड़की की चाहत होती है। यही वजह है कि पिछले कुछ साल में जैल मेनीक्योर काफी पॉपुलर हुआ है।
जैल मेनीक्योर एक ब्यूटी ट्रीटमेंट है। इसमें नाखूनों पर खास जैल पॉलिश की कई लेयर्स लगाई जाती हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
