मारुति सुजुकी के अपडेट ट्रेंड्स को देखते हुए बलेनो फेसलिफ्ट में मामूली कॉस्मेटिक अपडेट की उम्मीद है। जैसा ब्रेजा फेसलिफ्ट में भी देखा जा चुका है। इसके फ्रंट लुक में थोड़े बदलाव की उम्मीद है, जिसमें मारुति थोड़ी बदली हुई हेडलाइट्स और ग्रिल के साथ-साथ फ्रंट बंपर और फॉग लाइट्स दे सकती है।
मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट का एक्सटीरियर
मारुति सुजुकी के अपडेट ट्रेंड्स को देखते हुए बलेनो फेसलिफ्ट में मामूली कॉस्मेटिक अपडेट की उम्मीद है। जैसा ब्रेजा फेसलिफ्ट में भी देखा जा चुका है। इसके फ्रंट लुक में थोड़े बदलाव की उम्मीद है, जिसमें मारुति थोड़ी बदली हुई हेडलाइट्स और ग्रिल के साथ-साथ फ्रंट बंपर और फॉग लाइट्स दे सकती है।
गाड़ी का सिलुएट वैसा ही रहेगा और उम्मीद है कि बलेनो फेसलिफ्ट में मौजूदा मॉडल जैसी ही खूबियां होंगी। इसमें कन्वेंशनल डोर हैंडल, दोनों फ्रंट डोर पर रिक्वेस्ट सेंसर, हल्के ग्रीन कलर की टिंट वाली UV कट विंडो और क्रोम हाइलाइट्स होने की उम्मीद है। नई बलेनो फेसलिफ्ट में नए एलॉय व्हील्स भी हो सकते हैं।
पीछे की तरफ, चीजें मौजूदा मॉडल जैसी ही रहने की उम्मीद है। टेल लाइट्स और टेलगेट वही रहने की उम्मीद है, लेकिन पीछे नए बंपर हो सकते हैं। ब्रेजा फेसलिफ्ट के साथ भी ऐसा ही ट्रेंड देखा गया था। जो यूनिट देखी गई थी, वह पूरी तरह से कैमोफ्लाज थी और मारुति सुजुकी नई बलेनो के साथ नए कलर का ऑप्शन दे सकती है।
मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट का इंटीरियर
इंटीरियर की बात करें तो, मारुति बलेनो फेसलिफ्ट में मौजूदा 9-इंच यूनिट की जगह बड़ी 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिल सकती है। यह स्क्रीन सबसे पहले विक्टोरिस के साथ आई थी। ये वायरलेस तरीके से एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करती है। नया क्लाइमेट कंट्रोल पैनल भी बलेनो फेसलिफ्ट में आ सकता है।
वायरलेस चार्जिंग पैड, रियर AC वेंट्स, फ्रंट और रियर आर्मरेस्ट, ऑटो-डिमिंग IRVM, क्रूज कंट्रोल, LED लाइटिंग और MID स्क्रीन जैसे अन्य फीचर्स भी इसमें मिलने की उम्मीद है। उम्मीद तो इस बात की भी है कि बलेनो फेसलिफ्ट में भी वेंटिलेटेड सीटें मिलें। साथ ही, ORVMs में ब्लाइंडस्पॉट अलर्ट भी हों। जैसा ब्रेजा फेसलिफ्ट में देखा गया है।
मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट का इंजन
अब बात करें इंजन को तो, बोनट के नीचे बलेनो फेसलिफ्ट में K-सीरीज 1.2-लीटर 4-सिलेंडर NA पेट्रोल इंजन की जगह नया Z-सीरीज 1.2-लीटर 3-सिलेंडर NA पेट्रोल इंजन मिल सकता है। यह इंजन सबसे पहले स्विफ्ट में आया था और फिर डिजायर में भी दिया गया। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना कम है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.