राखी पर मेकअप करने से पहले इस हैक को जरूर देख लें। अगर आई मेकअप कंप्लीट करने के लिए नकली पलकों को लगाती हैं तो ये सिंपल सा मस्कारा लगाने का हैक नोट कर लें। बिना ज्यादा मेहनत के घनी और लंबी पलकें नजर आएंगी।
आई मेकअप कंप्लीट करना है तो नकली पलके लगाना जरूरी होता है। काफी सारी लड़कियों को ऐसा ही लगता है। लेकिन हर मौके पर आप फाल्स लैशेज नहीं लगा सकती हैं, वहीं काफी सारी लड़कियों को ये लगाना पसंद भी नहीं होता। ऐसे में क्या करें कि आपकी पलके घनी और लंबी दिखे? इस काम में मदद करेंगे ये सिंपल टिप्स, जिनकी मदद से आप अपने बेसिक से 300 रुपये वाले मस्कारे से भी घनी और लंबी पलके पा लेंगे। यूट्यूबर प्रणोती नाहर ने सिंपल सा हैक शेयर किया है। जिसे आप भी फॉलो कर सकती हैं।
सस्ते मस्कारे से मिलेंगी घनी और लंबी पलकें
मार्केट में आजकल कई वैराइटी के मस्कारे आते हैं जो एक से दो स्ट्रोक में घनी पलकों का दावा करते हैं। लेकिन इन्हें खरीदने के लिए आपको अच्छी खासी रकम खर्च करनी पड़ेगी। लेकिन सस्ते मस्कारे से भी आपको वहीं रिजल्ट मिल सकता है, बस इस हैक को फॉलो करें।
- आमतौर पर लड़कियां मस्कारा लगाती है तो ब्रश को हॉरिजोंटल रखती हैं और पलकों पर लगाती है। मस्कारे को इस तरह लगाने से परफेक्ट दिखता है लेकिन घनी पलके दिखानी हैं तो एक छोटा सा काम और ऐड करें।
- सबसे पहले ब्रश को मस्कारे में डुबोएं और फिर इसे पलकों के पास लाकर वर्टिकल यानी बिल्कुल सीधा खड़ा करके पलकों के आगे वाले हिस्से पर लगाएं। ऐसा करने से पलकों के आगे वाले हिस्से पर थोड़ा सा मस्कारा लग जाएगा।
- अब इसके बाद मस्कारे को हॉरिजोंटल घुमा लें जैसे नॉर्मल मस्कारे को लेकर लगाते हैं। इस तरह से लगाने पर मस्कारा ज्यादा अच्छी तरह से पलकों को कवर करता है और पलकें ज्यादा घनी-लंबी दिखती हैं।
पलकों को घना दिखाने में ये हैक भी करेंगे मदद
पलकों को घना दिखाना है तो यूट्यूबर के इस हैक के अलावा भी दो हैक ट्राई कर सकती हैं। जो पलकों को ज्यादा डिफाइन दिखाने में मदद करेंगी।
- सबसे पहले आईलैश कर्लर का यूज करें। ये टूल आपकी आई लैश को अलग-अलग करने और उन्हें सही शेप देने में मदद करता है।
- पहले पलकों पर थोड़ी सी वैसलीन को लेकर लगाएं और आई लैश कर्लर से शेप दें।
- फिर मस्कारे को लगाएं और हल्का सा सूख जाने के बादे आई लैश कर्लर से कर्ल करें। इस हैक से भी पलकें ज्यादा घनी और भारी दिखती हैं।
- वहीं जब मस्कारा लगाएं तो ब्रश को इस्तेमाल करने का सही तरीका जानें। मस्कारे के ब्रश को इस तरह से सेट करें कि ये पलकों पर अच्छी तरह से ब्रश कर सके तभी कोटिंग अच्छी होगी और हैवी पलकें दिखेंगी
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.