स्किनकेयर में फेस मास्क का इस्तेमाल खूब किया जाता है। यह चेहरे को साफ और चमकदार बनाता है। लेकिन अक्सर लोग इस बता को लेकर असमंजस में होते हैं कि इसे कब और कितने दिन पर लगाना चाहिए। ऐसे में पीएसआरआई अस्पताल में स्किन एक्सपर्ट डॉ भावुक धीर, बता रहे हैं कि फेस मास्क का इस्तेमाल कितने दिन पर करना चाहिए?
कब लगाना चाहिए फेस मास्क?
डॉक्टर धीर कहते हैं कि फेस मास्क को रोजाना लगाने की जरूरत नहीं होती। फेस मास्क कितनी बार लगाया जाए, इसका कोई एक नियम सभी के लिए लागू नहीं होता। यह त्वचा के प्रकार, त्वचा की समस्या और मास्क में मौजूद एक्टिव इंग्रीडिएंट्स पर निर्भर करता है। हाइड्रेटिंग मास्क नियमित रूप से इस्तेमाल किए जा सकते हैं, जबकि क्ले या एक्सफोलिएटिंग मास्क का इस्तेमाल सीमित रखना चाहिए।
स्किन टाइप के हिसाब से कैसा होना चाहिए मास्क?
-
ड्राई स्किन: अगर आपकी त्वचा सामान्य या ड्राई है, तो हाइड्रेटिंग फेस मास्क को सप्ताह में एक से दो बार इस्तेमाल किया जा सकता है। -
ऑयली स्किन: ऑयली या एक्ने-प्रोन स्किन में क्ले, सैलिसिलिक एसिड या अन्य एक्टिव इंग्रीडिएंट वाले मास्क मदद कर सकते हैं, लेकिन इन्हें जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने पर त्वचा अत्यधिक ड्राई या इरिटेट हो सकती है। -
संवेदनशील त्वचा: वहीं, संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को खास तौर पर फ्रेगरेंस, एसेंशियल ऑयल और बहुत मजबूत एक्सफोलिएटिंग इंग्रीडिएंट्स से सावधान रहना चाहिए।
क्या है इस्तेमाल का सही तरीका?
फेस मास्क लगाने के लिए सबसे पहले चेहरे को क्लींजर से साफ करें और फिर मास्क को पैकेज पर दिए निर्देशों के अनुसार लगाएं। मास्क को तय समय से ज्यादा देर तक चेहरे पर छोड़ना जरूरी नहीं है। नया मास्क इस्तेमाल करने से पहले त्वचा के छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट करना बेहतर है। अगर मास्क लगाने के दौरान जलन, खुजली या तेज चुभन महसूस हो तो उसे तुरंत धो देना चाहिए। मास्क हटाने के बाद त्वचा पर हल्का मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए।
अगर आप पहले से रेटिनॉल, AHA, BHA या किसी अन्य एक्सफोलिएटिंग प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसी तरह के एक्टिव इंग्रीडिएंट वाला मास्क साथ में इस्तेमाल करने से त्वचा पर ओवर-एक्सफोलिएशन और जलन का खतरा बढ़ सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.