यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) के पहले सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। टूर्नामेंट 26 अगस्त से 20 सितंबर तक नीदरलैंड और आयरलैंड में खेला जाएगा। लीग में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ी और यूरोप के डोमेस्टिक खिलाड़ी शामिल होंगे। 26 अगस्त को पहला मुकाबला टूर्नामेंट का पहला मैच 26 अगस्त को द हेग के वूरबर्ग क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा। इसमें जोंटी रोड्स की टीम रॉटरडैम डॉकर्स का मुकाबला स्टीव वॉ की एम्स्टर्डम फ्लेम्स से होगा। दूसरा मैच 27 अगस्त को राहुल द्रविड़ डबलिन गार्डियंस और ग्लेन मैक्सवेल की बेलफास्ट वॉल्व्स के बीच खेला जाएगा। द्रविड़ की टीम डबलिन गार्डियंस के कप्तानी रविचंद्रन अश्विन हैं। टूर्नामेंट का फॉर्मेट और वेन्यू टूर्नामेंट की शुरुआत वूरबर्ग से होगी। इसके बाद लीग के बाकी मैच डबलिन के मालाहाइड क्रिकेट क्लब में खेले जाएंगे। मालाहाइड में ही क्वालीफायर और फाइनल भी होगा। लीग में हर टीम दूसरी टीम के खिलाफ दो बार राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेलेगी। पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें फाइनल के लिए क्वालीफायर खेलेंगी। अभिषेक बच्चन लीग के सह-संस्थापक ETPL की सह-स्थापना अभिषेक बच्चन, सौरव बनर्जी, प्रियंका कौल और धीरज मल्होत्रा ने की है। लीग को क्रिकेट आयरलैंड, क्रिकेट स्कॉटलैंड और रॉयल डच क्रिकेट एसोसिएशन (KNCB) की पार्टनरशिप में बनाया गया है। लीग में टिम डेविड, स्टीव स्मिथ, फाफ डु प्लेसिस, हेनरिक क्लासेन, मिचेल मार्श, लुंगी एनगिडी और ट्रेंट बोल्ट खेलेंगे। इनके अलावा पॉल स्टर्लिंग, स्कॉट एडवर्ड्स, जोश लिटिल, जय मूंदड़ा, जॉर्ज डॉकरेल, आर्यन दत्त, मैक्स ओ डाउड, रिची बेरिंगटन और मैथ्यू क्रॉस के यूरोपीय खिलाड़ी भी शामिल होंगे। —————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट शर्मीला को 2 साल में पोलियो हुआ:पति ने निर्वस्त्र कर बेटियों के साथ सड़क पर छोड़ा; दूसरी शादी ने बदली जिंदगी भारत की शर्मिला धनकड़ ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीता। उन्होंने महिलाओं की पैरा शॉट पुट F57 इवेंट में 9.81 मीटर का थ्रो फेंककर मेडल अपने नाम किया। 2 साल की उम्र में पोलियो का शिकार हुईं शर्मिला को शादी के बाद भी तकलीफें झेलनी पड़ी। उनका पति नशा करता था। 14 साल पहले उसने शर्मिला को निर्वस्त्र कर उनकी दो बेटियों के साथ सड़क पर छोड़ दिया था। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.