अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव पर यूरोपियन यूनियन ने चिंता जताई है. यूरोपिय आयोग की उपाध्यक्ष काजा कल्लास ने कहा कि मिडिल ईस्ट में बढ़ता सैन्य तनाव दुनिया के लिए गंभीर चिंताएं खड़ी कर रहा है. कल्लास ने कहा कि अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने जंग को खत्म करने के पहले से ही तनावपूर्ण प्रयासों को और मुश्किल बना दिया है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में यूरोपीय कमीशन की वाइस प्रेसिडेंट ने यह भी कहा कि बहरीन और कुवैत पर ईरान के हमलों को बिल्कुल भी मंजूर नहीं किया जा सकता है. उन्होंने तेहरान को खुले समुद्री गलियारों को बनाए रखने के अपने वादे की याद दिलाते हुए कहा, MoU के तहत ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को खुला रहने का वादा किया था, लेकिन स्ट्रेट के पास जहाजों पर हालिया हमले उसके वादे का उल्लंघन करते हैं और एनर्जी सप्लाई को फिर से शुरू करने में रुकावट डालने का खतरा पैदा करते हैं, नेविगेशन की आजादी बिना किसी रुकावट के होनी चाहिए.
The exchanges of fire between the US and Iran further complicate already fraught talks to end the war. Iran’s attacks on Bahrain and Kuwait are unacceptable.
Under the memorandum, Tehran committed to reopening the Strait of Hormuz. Its recent attacks on ships near the Strait…
— Kaja Kallas (@kajakallas) July 8, 2026
खाड़ी देशों के साथ मीटिंग ईयू करेगा मीटिंग
यूएस और ईरान के बीच बातचीत ठप होने के बाद ईयू खाड़ी देशों के साथ मीटिंग करेगा. काजा कल्लास ने आगे कहा कि आने वाले सोमवार (13 जुलाई) को यूरोपीय यूनियन के विदेश मंत्री खाड़ी देशों के समकक्षों के साथ मीटिंग करेंगे, जिसमें इस पर चर्चा की जाएगी कि होर्मुज स्ट्रेट के साथ लाल सागर में नेविगेशन की स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए कैसे मिलकर काम किया जा सकता है.’
‘अब सब खत्म हो चुका है..’ – ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (8 जुलाई) को तुर्की में नाटो समिट के दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा था कि शांति समझौते की कोशिशें खत्म हो चुकी हैं, वह अब तेहरान के साथ बातचीत में शामिल नहीं होना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है अब सब खत्म हो चुका है, मैं उनसे कोई वास्ता नहीं रखना चाहता हूं. वे नीच लोग हैं. उनका नेतृत्व बीमार मानसिकता के के लोग कर रहे हैं.’
ट्रंप ने ईरानियों को बताया ‘झूठे, धोखेबाज और बीमार लोग’
अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरानियों को ‘झूठे, धोखेबाज और बीमार लोग’ करार दिया. तेहरान पर आधी रात हमले की घोषणा करने के अपने फैसले पर बताते हुए ट्रंप ने कहा, ‘वे झूठे हैं, धोखेबाज हैं, बीमार मानसिकता वाले लोग हैं. उन्होंने अपने ही लोगों को नुकसान पहुंचाया है. उन्होंने अब तक 54,000 प्रदर्शनकारियों को मार डाला है. आप जानते हैं, जब लोग पूछते हैं कि उन्होंने सत्ता पर कब्जा क्यों नहीं किया? वे सत्ता पर कब्जा नहीं कर सकते क्योंकि वे मर चुके हैं.’
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.