इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी खिलाड़ी और तेज गेंदबाज केट क्रॉस ने 21 अगस्त की शाम को प्रोफेशनल क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। केट क्रॉस पिछले 15 सालों से इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव थी जिसमें उन्होंने सभी फॉर्मेट मिलाकर कुल 102 मुकाबले खेले हैं। क्रॉस ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान करने के साथ यह साफ कि या कि इंग्लिश समर सीजन उनका आखिरी होगा जिसके बाद वह क्रिकेट को अलविदा कह देंगी। 34 साल की केट क्रॉस को पिछले साल सितंबर महीने में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की तरफ से ऐलान किए गए प्लेयर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया था और उन्होंने उसके बाद से कोई मुकाबला भी इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं खेला है।
अब करियर का आखिरी अध्याय सामने है
केट क्रॉस ने अपने रिटायरमेंट फैसले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए फैंस को दी जिसमें उन्होंने लिखा कि यह समर सीजन प्रोफेशनल क्रिकेट में मेरा आखिरी सीजन होगा। उस खेल को अलविदा कहना बहुत मुश्किल है जो मेरी जिंदगी का इतना अहम हिस्सा रहा है और जिसने मुझे आज का इंसान बनाया है। लेकिन अब करियर का आखिरी अध्याय सामने है। मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे उस खेल को प्रोफेशनल तौर पर खेलने और उसे सबसे ऊंचे लेवल पर खेलने का मौका मिला, जिसे मैं बहुत पसंद करती हूं। बता दें कि केट क्रॉस ने महिला वनडे में कुल 76 मुकाबले खेले हैं, जिसमें वह 101 विकेट लेने में कामयाब रही थी तो वहीं 8 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 25 विकेट अपने नाम किए हैं। क्रॉस ने टी20 इंटरनेशनल में कुल 18 मैच खेलते हुए 14 विकेट हासिल किए हैं।
लंकाशायर एकेडमी में दाखिला लेने वाली पहली महिला खिलाड़ी
क्रॉस इंग्लैंड काउंटी क्रिकेट में लंकाशायर का हिस्सा हैं, जिसमें वह इस काउंटी से लगभग दो दशक से जुड़ी हुई हैं। केट क्रॉस ने 13 साल की उम्र में काउंटी की जूनियर टीम में शामिल हुई और दो साल बाद वह लंकाशायर एकेडमी में दाखिला लेने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी थी। क्रॉस ने 2005 में सीनियर लंकाशायर टीम के लिए डेब्यू किया और अपने पूरे करियर के दौरान काउंटी के लिए लगातार खेलती रहीं। साल 2011 में एशेज के लिए केट क्रॉस को पहली बार इंग्लैंड टीम में जगह मिली थी लेकिन इंटरनेशनल डेब्यू के लिए उन्हें 2013 तक इंतजार करना पड़ा। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I डेब्यू किया और उसी दौरे पर वनडे डेब्यू भी किया, जिसमें उन्होंने बारबाडोस में 51 रन देकर 4 विकेट लेने के साथ प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी जीता था।
ये भी पढ़ें
AUS vs BAN के बीच दूसरे टेस्ट पर सभी की नजरें, कब-कहां और कैसे देखें ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.