भारतीय दर्शकों के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने 3 टी-20 मैचों के लिए समय बदल दिया है। पहले रात 11 बजे शुरू होने वाले मैच अब एक घंटा पहले 10 बजे शुरू होंगे। भारत जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर 3 वनडे और 5 टी-20 मैच खेलेगा। टी-20 सीरीज 1 जुलाई से 11 जुलाई तक होगी। वहीं वनडे सीरीज 14 जुलाई से 19 जुलाई के बीच खेली जाएगी। इससे पहले भारतीय टीम 26 और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज भी खेलेगी। ECB ने दर्शकों को ध्यान में रखकर फैसला लिया मैचों के समय में बदलाव का फैसला भारत में टीवी दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए लिया गया है। इस बारे में ECB ने ब्रॉडकास्टर्स स्काई स्पोर्ट्स (UK) और सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (भारत) से चर्चा की। भारत दौरे से ECB को मुनाफे की उम्मीद भारत की व्हाइट-बॉल सीरीज से ECB को इस साल अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। मैच डे कमाई और ब्रॉडकास्टिंग राइट्स दोनों से बोर्ड को फायदा मिलने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2027 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज की मेजबानी के बावजूद ECB को नुकसान हुआ है। इससे भारत सीरीज की अहमियत और बढ़ गई है। वनडे के सभी टिकट बिके, टी-20 के अब भी बाकी भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज की शुरुआत पहले होगी। लेकिन अभी उसके पूरे टिकट बिकने बाकी हैं। वहीं तीनों वनडे मैचों के टिकट पूरी तरह बिक चुके हैं। इसके सबसे बड़ी वजह विराट कोहली और रोहित शर्मा के फैंस हैं। हालांकि वनडे मैचों के टिकट की घोषणा से पहले ही की गई थी। कोहली और रोहित पहले ही टी-20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। वैभव सूर्यवंशी और विराट कोहली पर रहेगी नजर इंग्लैंड दौरे के लिए टी-20 टीम में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया गया है। वहीं वनडे में विराट कोहली भी फोकस में रहेंगे। हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे। ऐसे में जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उनकी वापसी पर नजर रहेगी। कोहली ने जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है। सूर्यवंशी ने इस IPL सीजन में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए थे। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव। पिछले साल 2-2 से सीरीज बराबर की थी भारत ने 2025 में इंग्लैंड का दौरा कर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली थी। वह सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई थी। आखिरी टेस्ट में द ओवल में मिली भारत की जीत ने सीरीज को बराबरी पर समाप्त कराया था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.