Brydon Carse Viral Video: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को पुलिस ने हथकड़ी लगाई। उनका वीडियो वायरल हो रहा है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।
जीत का जश्न मनाने गए थे कार्स
द टेलीग्राफ के अनुसार, कार्स को पुलिस ने हिरासत में लिया था लेकिन गिरफ्तार नहीं किया। वह पाकिस्तान के खिलाफ जारी तीन टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए इंग्लैंड स्क्वॉड हिस्सा हैं। उन्हें पहले टेस्ट में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलने के बाद काउंटी चैंपियनशिप में डरहम की ओर से खेलने के लिए रिलीज किया गया था। उन्होंनेमैच में 26 रन बनाने के अलावा 82 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जिससे डरहम ने तीन दिन के अंदर डर्बीशायर को रौंद डाला। कार्स जीत के बाद डरहम टीम के साथियों के साथ जश्न मनाने के लिए नाइटक्लब गए थे।
ECB ने बयान में क्या कुछ कहा?
ईसीबी ने रविवार को एक बयान में कहा, ”हमें घटना के बारे में जानकारी है, जो शनिवार रात डर्बी में हुई। हम फिलहाल इसकी जांच कर रहे हैं। जब संभव होगा तो हम आगे अपडेट देंगे।” कार्स को अभी तक लॉर्ड्स में गुरुवार से पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम से नहीं हटाया गया है। कार्स एशेज सीरीज 2025-26 में इंग्लैंड के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, लेकिन इस गर्मी में उन्होंने कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। कलाई और कोहनी की चोट के कारण वह न्यूजीलैंड सीरीज में नहीं खेल पाए थे। द हंड्रेड में अपनी फिटनेस साबित करने के बाद उन्हें इंग्लैंड की टेस्ट टीम में शामिल किया गया था।
जून में ये दो खिलाड़ी विवाद में रहे
जून 2026 में भी नाइटक्लब विवाद से इंग्लैंड क्रिकेट में हड़कंप मचा था। उस समय कप्तान बेन स्टोक्स और पेसर गस एटकिंसन पर गाज गिरी थी। इस घटना के कारण दोनों को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया था। स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में वापस आए और मैच के दौरान इंटरनेशनल रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। लॉर्ड्स में पहले टेस्ट में इंग्लैंड की जीत के बाद स्टोक्स और एक एटकिंसन नाइटक्लब में मौजूद थे जहां कथित तौर पर इंग्लैंड की सुरक्षा टीम के एक सदस्य को इंग्लिश क्लब सारासेन्स के एक रग्बी खिलाड़ी ने मारा था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.