सलमान अली आगा ने इंग्लैंड के खिलाफ मिली करारी हार पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बचान करते हुए कहा है कि यहां पर सभी टीमें संघर्ष करती है। हालांकि उनका मानना है कि टीम को इंग्लैंड में तैयारी के लिए ज्यादा समय नहीं मिला।
लोग कुछ भी कह सकते हैं
बाबर आजम की गैरमौजूदगी में सलमान अली आगा ने टीम की कमान संभाली लेकिन उनकी कप्तानी में पाकिस्तान को सबसे बुरी हार में से एक मिली। बाबर को इस महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय दाएं हाथ की बीच वाली उंगली में चोट लगी थी। पिछले सप्ताह बेकनहैम में अभ्यास मैच के दौरान उसी उंगली पर फिर चोट लगी। जिसके कारण वह पहले मैच से बाहर रहे। सलमान अली आगा ने मैच गंवाने के बाद मीडिया से कहा, ”लोग कुछ भी कह सकते हैं। मुझे लगता है कि जब भी कोई पाकिस्तान की टीम यहां आती है बल्कि सच कहूं तो, कोई भी एशियाई टीम हो यहां संघर्ष करती ही है। हम यहां एक सप्ताह पहले आए हैं। ऐसा नहीं है कि हम एक महीने पहले आए हैं। आप इतनी जल्दी परिस्थितियों के अनुकूल नहीं हो सकते, लेकिन हम कोशिश कर रहे हैं।
हम वापसी कर सकते हैं
उन्होंने आगे कहा, ”हम अगले दो मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे। यहां पर कोई भी टूर हो चुनौतीपूर्ण होता है क्योंकि हम दूसरे कड़ीशन से आ रहे। इस टेस्ट में दोनों टीमों के बीच निश्चित रूप से एक अंतर था, लेकिन अगर हम अपनी क्षमता के अनुसार खेलें तो हमारे पास वापसी करने की क्षमता है।”
तीसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 409 रन पर समाप्त हुई। इससे उसे पाकिस्तान पर 238 रन की बढ़त मिली। इसके बाद इंग्लैंड ने पाकिस्तान की दूसरी पारी को सिर्फ 135 रन पर समेट दिया। पाकिस्तान की पारी 37.3 ओवर में खत्म हो गई। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा टेस्ट बृहस्पतिवार से लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इंग्लैंड के चार तेज गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। रॉबिन्सन और टंग ने इस मैच में आठ-आठ विकेट लिए। पहली पारी में पांच-पांच विकेट लेने के बाद दोनों ने तीन तीन विकेट लिए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.