इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार अर्धशतक बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी की। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के दौरान ये उपलब्धि हासिल की।
जो रूट ने सचिन तेंदुलकर की बराबरी की
पाकिस्तान के खिलाफ फिफ्टी लगाकर उन्होंने हेडिंग्ले में जारी टेस्ट मैच के दौरान सबसे लंबे प्रारूप में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में महान सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की। रूट ने 112 गेंदों में 66 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके लगाए। 68वीं फिफ्टी पूरी करते ही वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50 से अधिक स्कोर बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर के बराबर पहुंच गए। वेस्टइंडीज के दिग्गज शिवनरायण चंद्रपॉल के नाम 66 अर्धशतक हैं। जबकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर और भारत के महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने 63-63 अर्धशतक जड़े हैं।
बतौर कप्तान भी शानदार रिकॉर्ड
इंग्लैंड के रूट बतौर कप्तान टेस्ट में 42 बार 50 से अधिक स्कोर बना चुके हैं और इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ इस लिस्ट में शीर्ष पर हैं। उन्होंने बतौर कप्तान 61 अर्धशतक लगाए हैं। रिंकी पोंटिंग के नाम 54 और एलन बॉर्डर ने 51, जबकि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक ने 43 अर्धशतक जड़े हैं।
इससे पहले पाकिस्तान की टीम के बल्लेबाजों ने ओली रॉबिन्सन और जोश टंग के सामने घुटने टेक दिए। दोनों गेंदबाजों ने 5-5 विकेट लिए और पाकिस्तान को 171 रन पर ऑलआउट कर दिया। 2006 के बाद यह पहली बार था जब इंग्लैंड के दो गेंदबाजों ने एक ही पारी में पांच-पांच विकेट लिए हों। दोनों ने मैच में इस्तेमाल हुई गेंद को आपस में बांटने का फैसला किया।
पाकिस्तान की बल्लेबाजी की शुरुआत बहुत खराब रही, क्योंकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज की पहली ही गेंद पर रॉबिन्सन ने अजान अवैस को आउट कर दिया। मेहमान टीम के रेगुलर कप्तान बाबर आजम की गैर-मौजूदगी में बल्लेबाजी में उनकी मुश्किल साफ़ दिखी, लेकिन इमाम-उल-हक ने संयम दिखाते हुए 42 रन बनाए, जबकि अब्दुल्ला शफीक ने डटकर खेलते हुए 61 रन बनाए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.