डायबिटीज आजकल हर दूसरे व्यक्ति को है लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि आप मीठी चीजों और फलों से दूरी बना लें। चलिए आपको बताते हैं मधुमेह में कौन से फल खा सकते हैं।
क्यों हो जाती है डायबिटीज?
डायबिटीज (मधुमेह) एक ऐसी क्रॉनिक बीमारी है, जिसमें शरीर में ब्लड शुगर यानी ग्लूकोज का स्तर सामान्य से बढ़ जाता है। ऐसा तब होता है जब शरीर पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता या इंसुलिन का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता। इंसुलिन एक हार्मोन है, जो ग्लूकोज को खून से शरीर की कोशिकाओं तक पहुंचाने में मदद करता है। डायबिटीज में लंबे समय तक ब्लड शुगर बढ़ा रहने पर दिल, किडनी, आंखों, नसों और ब्लड वेसेल्स पर असर पड़ सकता है। शरीर इंसुलिन बनाना लगभग बंद कर देता है, तब टाइप 1 डायबिटीज होती है। शरीर इंसुलिन का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल नहीं कर पाता, तब टाइप 2 डायबिटीज होती है और यह सबसे आम प्रकार है। इसके अलावा होती है जेस्टेशनल डायबिटीज, जो प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को हो जाती है।
डायबिटीज में खा सकते हैं ये 7 फल
1. बेरीज
डायबिटीज में बेरीज जैसे स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी और ब्लैकबेरी को संतुलित मात्रा में डाइट में शामिल किया जा सकता है। इनमें फाइबर और कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और आम तौर पर इनमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा दूसरे मीठे फलों की तुलना में काफी कम होती है। एक बार में लगभग ½ से 1 कप साबुत बेरीज लेना सही माना जाता है। बता दें, इन फलों को पूरा खाना ज्यादा सही है न कि जूस पीना।
डायबिटीज में आप सेब भी खा सकते हैं। इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जबकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। फाइबर आपके पाचन को धीमा करने में मदद करता है और ऐसे में हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। सेब आप पूरा 1 या फिर आधा खा सकते हैं।
3. आम
कई लोगों को लगता है कि फलों का राजा आम इतना मीठा होता है और इसे डायबिटीज में खाने का मतलब है शुगर को बढ़ाना। आम को लेकर ये धारणा बिल्कुल गलत है, जबकि ये फायदेमंद फल है। आम में विटामिन C, विटामिन A और कुछ फाइबर भी मिलता है। आप आम पूरा एक न खाएं बल्कि एक बार में लगभग ½ कप कटे हुए आम की मात्रा रख सकते हैं।
4. कीवी
डायबिटीज में कीवी को संतुलित मात्रा में डाइट में शामिल किया जा सकता है। इसमें फाइबर, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। आप 1-2 बार में छोटी कीवी पूरी खा सकते हैं। कीवी खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन भी सही बना रहता है।
5. एवोकाडो
डायबिटीज में एवोकाडो खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। हर कोई इसे स्वाद के कारण पसंद नहीं करता लेकिन ये फल ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट कम और फाइबर व हेल्दी मोनोअनसैचुरेटेड फैट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। एक बार में आप आधा एवोकाडो खा सकते हैं, ध्यान रखें इस फल को ज्यादा न खाएं।
6. संतरा
साइट्रिक फल जैसे संतरा, मौसंबी भी आप खा सकते हैं। इन फलों में फाइबर, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। साबुत फल खाने पर फाइबर ब्लड शुगर के तेजी से बढ़ने को रोकता है। एक बार में 1 छोटा संतरा या 1 छोटी मौसमी लेना फायदेमंद हो सकता है।
7. केला
डॉक्टर का कहना है कि केला भी डायबिटीज में खाया जा सकता है लेकिन इसकी सही मात्रा का ध्यान रखें। अगर छोटे वाले केले हैं, तो एक पूरा केला खाएं लेकिन बड़ा केला है, तो आधा ही खाएं। ज्यादा पका या गला केला खाने से बचें। डायबिटीज में केला पूरा तरह से खाना न बंद करें, इसमें केले में फाइबर, पोटैशियम और विटामिन B6 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.