वहीं अगर आप दिल्ली-NCR या फिर गुड़गांव में रहते हैं, तो हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दिल्ली से ज्यादा दूर नहीं है। अगर आप कार से जाते हैं, तो सिर्फ 3 घंटे में यहां पहुंच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Train Ticket Booking में न करें ये गलती, जानिए Upper Berth और Lower Berth में क्या है बेस्ट चॉइस?
वनबाग सरिस्का
बता दें कि हम जिस जगह की बात कर रहे हैं, वह राजस्थान के अलवर जिले में स्थित वनबाग सरिस्का है। इस वीकेंड आप इस खूबसूरत जगह को एक्सप्लोर करने के लिए जा सकते हैं। वहीं इस जगह के बारे में ज्यादातर लोगों को पता नहीं है।
यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपका मन जीत लेगी। यहां पर सुंदर माउंटेंस को देख सकते हैं। वहीं इंडोर और आउटडोर गेम्स के लिए भी यह जगह काफी अच्छी है। वहीं यहां पर आपको स्वीमिंग पूल की भी सर्विस मिलेगी।
बारा कैंप और रेस्ट्रो
वहीं आप दूसरे दिन बारह कैंप और रेस्ट्रो में भी एंजॉय कर सकते हैं। यहां पर आप कैंपेन का मजा ले सकते हैं। इसके बाद आपकी सुबह काफी सुंदर माउंटेंस का नजारा और मन को मोह लेने वाले सनराइज के साथ होगी। यहां पर भी आप इनडोर और आउटडोर दोनों तरह के गेम खेल सकते हैं।
इन दोनों जगहों पर आपको एकदम अलग माहौल और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव मिलेगा। अगर आपके घर पर भी कोई पालतू जानवर है, तो आप उसको यहां लेकर आ सकते हैं। क्योंकि यह जगह एनिमल फ्रेंडली है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.