पाकिस्तान अब फिर से भारत के खिलाफ युद्ध की तैयारी कर रहा है। वह भी तब जब हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर चलाकर भारत ने ऐसी धूल चटाई कि उसकी तबाही का धुआं पूरी दुनिया ने देखा। दुनिया ने यह भी देखा कि जिन उधारू हथियारों को लेकर पाकिस्तान इतराता था उनको भारतीय डिफेंस सिस्टम और मिसाइलों ने कैसे कुछ मिनटों में ही राख कर दिया। अब पाकिस्तान फिर से युद्ध की रट लगाए हुए हैं। लगातार पाकिस्तान की ओर से खून बहाने हाथ काटने से लेकर ना जाने क्या-क्या धमकियां दी जा रही हैं। हालांकि भारत इन तमाम धमकियों का एक ही जवाब दे रहा है कि इस बार अगर पाकिस्तान ने कोई भी हिमाकत की तो उसे सोच लेना चाहिए कि उसे इतिहास और भूगोल में रहना है या नहीं। जो बताता है कि भारत इस बार किस तरह की तैयारी में है।
इसे भी पढ़ें: PoK में Pakistan की बर्बरता से भुखमरी, नेता सरदार अमान ने लगाई गुहार- भारत हमारी मदद करे
कुछ दिन पहले ही यह खबर आई थी कि भारत का सबसे खतरनाक और पनडुब्बी शिकारी विमान पीए आई पोसाइडन अचानक कराची के करीब पहुंच गया था। साथ में अमेरिकी नौसेना का भी सबसे खतरनाक जासूसी विमान उत्तरी अरब सागर में मंडराता हुआ दिखाई दिया था। जिसके बाद पाकिस्तान की सारी सेनाएं घबरा गई थी। कराची पोर्ट पर खतरे की घंटियां बजने लगी थी। कई इलाकों को हाईलाइट कर दिया गया था। दरअसल पिछले कुछ दिनों से यह संकेत मिल रहे थे कि पाकिस्तान फिर से युद्ध चाहता है और इन संकेतों के बीच भारत ने ऐसा धमाका किया कि वो हाई अलर्ट पर आ गया है। अब पाकिस्तान को यह लगने लगा है कि सच में भारत उस पर हमला कर सकता है। इस खौफ में आकर सेना प्रमुख आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ ने धड़ाधड़ मीटिंग शुरू कर दी है और चीन, तुर्की जैसे देशों से उधारू हथियार मंगाने शुरू कर दिए हैं। दरअसल सिंधु नदी का पानी रोकने से तड़प रहे पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने आर्मी हेड क्वार्टर पर अपने कोर कमांडरों की मीटिंग बुलाई। इस मीटिंग में घंटों तक चर्चा की और यह जानने की कोशिश की कि भारत ने पानी नहीं छोड़ा, तो क्या करना चाहिए और आखिर में जो कहा उससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि पाकिस्तान भारत से जंग की तैयारी कर रहा है।
इसे भी पढ़ें: Jammu and Kashmir: राजौरी में LOC के पास मंडराता दिखा पाकिस्तानी संदिग्ध ड्रोन, सुरक्षाबलों ने शुरू किया बड़ा तलाशी अभियान
रावलपिंडी के सेना हेड क्वार्टर में कोर कमांडर्स के साथ कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तानी सेना ने कहा कि देश के हिस्से का पानी सुनिश्चित करने के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा। इसके लिए किसी भी हद तक जाएंगे। यह बयान भारत के साथ जंग की ओर संकेत है। पाकिस्तान चीन और तुर्की से भारी मात्रा में हथियारों की खरीद भी कर रहा है। इनमें ड्रोन मिसाइलें, पनडुब्बियां, युद्धपोत और हेलीकॉप्टर जैसे हथियार शामिल हैं। इसके अलावा एलओसी पर पाकिस्तानी सेना की आठ ब्रिगेड ने 35 एंटी ड्रोन यूनिट तैनात की है। एआई फेंसिंग भी की है। यही नहीं बल्कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से जुड़ी अपनी सीमाओं से पांच बटालियन को हटाकर एलओसी के रावलकोट, कोटली और भीमबर सेक्टर में तैनात किया है। हाल ही में पाकिस्तान ने चीन से भारी मात्रा में हथियारों की खरीद की है। इनमें हंगोर क्लास की पनडुब्बी शामिल है। पाकिस्तान ने चीन से 2015 में आठ हंगोर क्लास पनडुब्बियों की खरीद के लिए समझौता किया था। जिसमें से एक को हाल ही में पाकिस्तानी नौशाना में शामिल किया गया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.