टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर का पॉपुलर शो ‘नागिन 7’ इन दिनों खूब चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह शो की कहानी नहीं, बल्कि एक बड़ा तकनीकी ब्लंडर है. प्रियंका चाहर चोधरी के लीड रोल वाले इस शो के लेटेस्ट एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ, जिसने दर्शकों को सिर पकड़ने पर मजबूर कर दिया. दरअसल, इस शो में एक सीन को बिना एडिट किए ही टेलीकास्ट कर दिया गया, जिसके चलते एकता कपूर के सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. अब इस मामले पर प्रोड्यूसर ने रिएक्ट किया है.
टेलीकास्ट हुआ बिना एडिट का VFX सीन
दरअसल, ‘नागिन 7’ के लेटेस्ट एपिसोड के एक एक्शन सीन में मेकर्स बैकग्राउंड से ‘ब्लू स्क्रीन’ (क्रोमा) एडिट करना ही भूल गए. ये विजुअल सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया, जिसके बाद शो की प्रोडक्शन क्वालिटी और एडिटिंग टीम पर सवाल उठने लगे. अब इस पूरे विवाद पर खुद एकता कपूर ने रिएक्शन दिया है.
Serial itna real tha ki set hi expose kar diya 😭😭#Naagin7 pic.twitter.com/lkO2Pna61H
— Hariom Hudda (@Hariomhudda8949) May 4, 2026
ये भी पढ़ें:- ‘ये पहले से ही 30 एपिसोड की सीरीज..’ नागिन 7 के ऑफ एयर होने पर एलिस कौशिक ने दिया रिएक्शन
लेटेस्ट एपिसोड में दिखी ब्लू स्क्रीन
रविवार को जब ‘नागिन 7’ का लेटेस्ट एपिसोड टेलीकास्ट हुआ, तो एक सीन देखकर दर्शक हैरान रह गए. इस सीन में अहाना (प्रियंका चाहर चौधरी) अपने दुश्मनों से लड़ती नजर आईं, लेकिन उनके पीछे कोई बैकग्राउंड नहीं बल्कि शूटिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली ‘ब्लू स्क्रीन’ (क्रोमा) साफ दिख रही थी. इतना ही नहीं, सीन में वो तार और टेक्निकल सेटअप भी दिखे, जिनका इस्तेमाल एक्टर्स को हवा में लटकाने और एक्शन सीक्वेंस शूट करने के लिए किया जाता है.
एकता कपूर ने किया रिएक्ट
लगातार हो रही ट्रोलिंग के बाद एकता कपूर ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक यूजर के पोस्ट को रीशेयर किया, जिसमें लिखा था कि नागिन का ब्लू स्क्रीन मिस्टेक देखकर एकता मैम थाईलैंड से सीधे ऑफिस गईं. इस पोस्ट को रीशेयर करते हुए एकता कपूर ने कैप्शन में में लिखा, ‘बिल्कुल.’
ये ह्यूमन एरर है- प्रियंका चाहर चौधरी
वहीं प्रियंका चाहर चौधरी ने भी इस सीन पर रिएक्ट किया. उन्होंने हंसते हुए पैप्स से बातचीत की और कहा, ‘अच्छा, हमने भी देखा… आपने भी देखा. ये एक ह्यूमन एरर है. अब क्या ही कह सकते हैं. इस चीज़ पर काम किया जा रहा है ताकि आगे ऐसी गलती दोबारा न हो. दोस्तों, ये ह्यूमन एरर थी. कभी-कभी ऐसी चीजें हो जाती हैं.’
ये भी पढ़ें:- ‘नागिन 7’ के AI विवाद पर आया एकता कपूर का रिएक्शन, बोली- मुझे नफरत मिली
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.