एकता कपूर नागिन पर फिल्म बनाने जा रही हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने सोशल पर एक वीडियो शेयर कर सभी हीरोइन का चेहरा दिखाया है। ऐसा माना जा रहा है कि नागिन फिल्म में मौनी रॉय अदा खान समेत ये सबही एक्ट्रेसेज नजर आ सकती हैं।
नागिन पर बन रही है फिल्म
नाग पंचमी के मौके पर एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में नागिन के हर सीजन की एक्ट्रेस को दिखाया गया है। वीडियो में मौनी रॉय के अलावा अदा खान, निया शर्मा, तेजस्वी प्रकाश, सुरभि ज्योति,और सुरभि चंदना नागिन बने नजर आ रही हैं। सीस वीडियो के साथ कहा गया है कि नागिन 11 सालों से टीवी की दुनिया पर राज करती आई हैं अब टीवी से बाहर निकल रही हैं। इसके कैप्शन में एकता ने लिखा है, ‘कुछ मजेदार आने वाला है’। देखिए ये वीडियो-
नागिन फिल्म को लेकर यूजर्स रिएक्शन
इस एलान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इसपर अपना रिएक्शन दिया। एक्टर अर्जुन बिजलानी ने दिल बनाकर अपनी खुशी जताई है। मौनी रॉय के फैन क्लब ने उनका शिवन्या का किरदार याद किया है, एक यूजर ने विवियन डीसेना को नागिन फिल्म में देखने की ख्वाइश, वहीं कुछ यूजर ने नमिक और प्रियंका चाहर की जोड़ी को वापस से देखने के बारे में लिखा है। एक यूजर का कहना है कि ये फिल्म सिर्फ मौनी के नाम से चलेगी।यूजर्स इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
नागिन की शुरुआत
बता दें, साल 2015 में एकता कपूर ने नागिन की शुरुआत की थी। मौनी रॉय ने लीड किरदार निभाया था। इसमें अदा खान भी नागिन के किरदार में ऑडियंस के बीच हिट हो गई थीं। टीवी की दुनिया में ये शो सबसे बड़ा सुपरनैचुरल ड्रामा साबित हुआ।शो की पॉपुलैरिटी के को देखते हुए एकता कपूर ने कई अलग एक्ट्रेसेज के साथ कई और सीजन बनाए। इनमें से कुछ हिट हुए और कुछ को वैसा रिएक्शन नहीं मिला। अब एकता कपूर अपनी इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी पर फिल्म बना रही हैं। प्रोमो देखकर तो लग रहा है इसमें सभी सीजन की लीड हीरोइन नजर आएंगी। लेकिन फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मौनी रॉय नागिन का सबसे बड़ा चेहरा मानी गई हैं। इस शो की वजह से ही उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिली।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.