विराट कोहली और वैभव सूर्यवंशी का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आधिकारिक हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो में सुना जा सकता है कि विराट वैभव को सलाह देते हैं कि ‘यहां से आगे जाना है। जो हुआ वो अच्छी मेहनत और यकीन के वजह से हुआ है। अभी कौन क्या बोल रहा है, कैसे बोल रहा है, सुनने की जरूरत नहीं है। बल्ला और तुम, सिर्फ इस पर फोकस रखो। एक बिहारी सब पर भारी, फिर गेम खत्म।’
आईपीएल 2026 वैभव सूर्यवंशी के लिए शानदार रहा। इस सीजन वो सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, जिसके लिए उन्हें ऑरेंज कैप भी मिला था। इस सीजन वैभव ने कुल 16 मैचों की 16 पारियों में 48.50 की औसत और 237.31 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए थे। आईपीएल 2026 के दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक भी निकले थे।
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी थी। वैभव ने इस सीजन में 72 छक्के लगाए थे। वह सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। पावरप्ले में 500+ रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी। वैभव ने महज 440 गेंदों में अपने 1000 आईपीएल रन पूरे कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया। इसके अलावा, उन्होंने इस सीजन सुपर स्ट्राइकर का अवॉर्ड, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन जैसे अवॉर्ड भी अपने नाम किए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.