Ceiling Fan Cleaning Tips: गर्मियों के मौसम में सीलिंग फैन लगभग हर घर में पूरे दिन चलता है, लेकिन अक्सर हम इसकी सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं। धीरे-धीरे पंखे की पंखियों पर धूल, मिट्टी और चिकनाई जमने लगती है। जब हम पंखा चलाते हैं, तो यही गंदगी हवा के साथ पूरे कमरे में फैल जाती है, जो सेहत और सफाई दोनों के लिए ठीक नहीं है। आइए आपको बताते हैं पंखे को साफ करने के समय किन बातों का रखना चाहिए ध्यान।
Image: AI
सीलिंग फैन सफाई के लिए हमेशा मजबूत सीढ़ी का ही उपयोग करें। किसी डगमगाने वाले फर्नीचर पर खड़े होने की गलती न करें। सफाई के दौरान अपना संतुलन बनाए रखें ताकि आप किसी भी चोट या फिसलन से सुरक्षित रहें।
Image: AI
अगर पंखे पर ज्यादा धूल जमी है, तो पुराना तकिया कवर सबसे अच्छा उपाय है। पंखे की हर ब्लेड को कवर के अंदर डालकर धीरे से बाहर की ओर खींचें। इससे सारी धूल कवर के अंदर ही रह जाएगी और फर्श पर नहीं फैलेगी।
Image: AI
सूखी धूल हटाना काफी नहीं है। इसके बाद एक हल्के गीले कपड़े से पंखे की ब्लेड को पोंछें ताकि उस पर जमी चिकनाई साफ हो जाए। ध्यान रहे कि कपड़ा बहुत ज्यादा गीला न हो, वरना पंखे की सतह खराब हो सकती है।
Image: AI
लोग सिर्फ ब्लेड्स साफ करते हैं और मोटर व लाइट फिटिंग को भूल जाते हैं। इन हिस्सों पर भी काफी धूल जमती है, इन्हें भी गीले कपड़े से पोंछें। अगर पंखे में कांच का लाइट कवर है, तो उसे निकालकर साफ करें।
Image: AI
पूरी सफाई होने के बाद एक बार पंखा चलाकर देखें। यदि पंखा हिल रहा है या आवाज कर रहा है, तो उसके स्क्रू कस दें। नियमित सफाई न केवल कमरे की हवा को शुद्ध रखती है, बल्कि पंखे की उम्र भी बढ़ाती है।
Image: freepik
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.