- Hindi News
- Sports
- DPL Match Incident: Umpire Dharmesh Bhardwaj Injured In Delhi | ICU Update
- कॉपी लिंक
दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में मैच के दौरान मैदानी अंपायर धर्मेश भारद्वाज चोटिल हो गए। न्यू दिल्ली टाइगर्स की पारी के 18वें ओवर में बल्लेबाज लक्ष्य थरेजा के तेज स्ट्रेट शॉट से गेंद उनके चेहरे पर लगी। वे मैदान पर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें ICU में भर्ती किया।
18वें ओवर में लगी गेंद
न्यू दिल्ली टाइगर्स 193 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। ईस्ट दिल्ली राइडर्स के गेंदबाज आशीष मीना के ओवर में लक्ष्य थरेजा ने स्ट्रेट ड्राइव खेली। गेंद नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े अंपायर धर्मेश भारद्वाज के चेहरे पर जा लगी। उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला।
गेंद लगते ही भारद्वाज मैदान पर गिर पड़े। मेडिकल टीम ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया और बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें ICU में रखा है।
इससे पहले भी चोटिल हो चुके हैं भारद्वाज
धर्मेश भारद्वाज इससे पहले DPL के एक मैच में कंधे पर गेंद लगने से चोटिल हुए थे। अब दोबारा चोट लगने के बाद अंपायरों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
राइडर्स ने 192 रन बनाए
मैच में ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 192 रन बनाए। मयंक रावत ने 40 रन की पारी खेली। न्यू दिल्ली टाइगर्स के ऋषभ शर्मा ने 34 रन देकर 3 विकेट लिए।
156 रन पर ऑलआउट हुई टाइगर्स
193 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू दिल्ली टाइगर्स की टीम 156 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान हिम्मत सिंह ने 31 रन बनाए। ईस्ट दिल्ली राइडर्स की ओर से आशीष मीना ने 32 रन देकर 3 विकेट और मयंक यादव ने 9 रन देकर 2 विकेट लिए। राइडर्स ने मुकाबला 36 रन से जीत लिया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
