Duleep Trophy Semifinal LIVE Score: आज दिलीप ट्रॉफी 2026 सेमीफाइनल का तीसरा दिन है। दूसरे दिन वैभव सूर्यवंशी शतक से चूके जबकि तिलक वर्मा ने सैकड़ा जमाया। तिलक की टीम की दमदार बढ़त पर नजर है।
वैभव सूर्यवंशी 8 रन से शतक से चूके
सूर्यवंशी ने 81 गेंदों में सात चौके और सात छक्कों की मदद से 92 रन बटोरे। उन्होंने 42 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की। वह दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में फिफ्टी जड़ने वाले प्लेयर बन हैं। हालांकि, सूर्यवंशी और अभिमन्यु की शानदार पारियों के बावजूद ईस्ट जोन ने पहली पारी में 266 रन ही बनाए और कोई बढ़त नहीं मिली। सेंट्रल जोन ने भी अपनी पहली पारी में 266 रन बनाए थे। ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन (16), अनूकुल रॉय (16), कुनैन क़ुरैशी (13) और अभिजीत सरकार (2) कुछ खास नहीं कर पाए।
Duleep Trophy Semifinal Live Cricket Score in Hindi Day 3
सेंट्रल जोन दूसरी पारी- 45/3 (20 ओवर)
ईस्ट जोन पहली पारी- 260/10 (67 ओवर)
सेंट्रल जोन पहली पारी- 260/10 (80.1 ओवर)
साउथ जोन पहली पारी- 285/9 (94 ओवर)
नोर्थ जोन पहली पारी- 195/10 (59.1 ओवर)
तिलक वर्मा ने संकट में जड़ा शतक
वहीं, दिलीप ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में साउथ जोन और नॉर्थ जोन की भिड़ंत हो रही है। नॉर्थ जोन के 195 रनों के जवाब में साउथ जोन का स्कोर 285/9 है। साउथ जोन ने कप्तान तिलक वर्मा के शतक की बदौलत दूसरे दिन 90 रनों की बढ़त हासिल की। स्टंप्स तक तिलक 225 गेंदों में सात चौकों के जरिए 106 रन बनाकर नाबाद थे। कवुरी सैतेजा बिना खाता खुलना बाकी है। साउथ जोन ने 80 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद तिलक ने बखूबी मोर्चा संभाला। उन्हें श्रेयस गोपाल (87) का अच्छा साथ मिला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 175 रन की साझेदारी कर टीम को संकट से निकाला। तिलक की संयमित बैटिंग का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपनी पारी का पहला चौका 154वीं गेंद पर लगाया। तिलक और गोपाल की पार्टनरशिप को अर्शदीप सिंह ने तोड़ा। गोपाल ने 169 गेंदों की पारी में 87 रन जुटाए, जिसमें 11 चौके हैं।
ईस्ट जोन की प्लेइंग XI: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, ईशान किशन (विकेटकीपर), विराट सिंह, मोहम्मद कौनैन कुरैशी, अनुकूल रॉय, अभिजीत के सरकार, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार।
सेंट्रल जोन की प्लेइंग XI: आयुष पांडे, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), यश राठौड़, रजत पाटीदार (कप्तान), अमन मोखाड़े, रिंकू सिंह, कुणाल चंदेला, हर्ष दुबे, सारांश जैन, अरशद खान, यश ठाकुर।
नॉर्थ जोन की प्लेइंग XI: कमरन इकबाल, आयुष दोसेजा, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, कन्हैया वधावन (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, आबिद मुश्ताक, अंशुल कंबोज, अर्शदीप सिंह, सनत सांगवान, गुरनूर बराड़।
साउथ जोन की प्लेइंग XI: नारायण जगदीशन (विकेटकीपर), स्मरण रविचंद्रन, तिलक वर्मा (कप्तान), कोडिमेला हिमतेजा, शेख रशीद, रिकी भुई, श्रेयस गोपाल, तनय त्यागराजन, कवुरी सैतेजा, विध्वाथ कवरप्पा, एमडी निधीश।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.