दिल्ली यूनिवर्सिटी में 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए कई राउंड की एडमिशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी बड़ी संख्या में यूजी सीटें खाली है. यूनिवर्सिटी की ओर से जारी ताजा वैकेंसी डेटा के अनुसार इस बार कुल 13,433 यूजी सीटों पर अभी एडमिशन होना बाकी है. इन सीटों को भरने के लिए डीयू ने स्पॉट राउंड के जरिए छात्रों को एक और मौका दिया है. यह सीटें अलग-अलग कॉलेज, कोर्स और कैटेगरी में उपलब्ध है.
किस कैटेगरी की सबसे ज्यादा सीटें खाली?
डीयू में यूजी एडमिशन के लिए 2022 से सीयूईटी यूजी स्कोर का इस्तेमाल हाे रहा है. इस बार करीब 71 हजार यूजी सीटों में से 13,433 सीटें खाली रह गई है. वैकेंसी की संख्या में अलग-अलग आरक्षित और अनारक्षित कैटेगरी की सीटें शामिल है. इनमें ओबीसी की 4,133, एसटी की 2,476, जनरल की 2,113, एससी की 2,038 और ईडब्ल्यूएस की 1,791 सीटें खाली है. इसके अलावा सिख माइनॉरिटी की 566 और क्रिश्चियन माइनॉरिटी की 316 सीटें भी खाली है.
किन विषयों में सबसे ज्यादा सीटें खाली?
डीयू के वैकेंसी डेटा में कुछ विषयों में सीटों की संख्या काफी ज्यादा है. बीए ऑनर्स में सबसे ज्यादा 1,455 सीटें खाली है. इसके बाद बीकॉम में 937 और बीए (ऑनर्स) संस्कृत में 911 सीटें खाली है. वहीं साइंस स्ट्रीम के कुछ कोर्स में भी बड़ी संख्या में सीटें खाली है. जैसे बीएससी फिजिकल साइंस विद केमिस्ट्री में 728, बीएससी (ऑनर्स) मैथमेटिक्स में 560 और बीएससी (ऑनर्स) फिजिक्स में 406 सीटें उपलब्ध है. इसके अलावा बीकॉम (ऑनर्स) में 369 और बीए प्रोग्राम में हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस के कांबिनेशन में 348 सीटें खाली है. दूसरे कोर्स की बात करें तो बीए (ऑनर्स) हिस्ट्री में 342, बीए (ऑनर्स) इकोनॉमिक्स में 324, बीए (ऑनर्स) इंग्लिश में 319 और बीएससी ऑनर्स केमिस्ट्री में 299 सीटें खाली है.
ये भी पढ़ें-अब NEET PG पेपर भी हो गया लीक? NBEMS ने जारी किया बयान
इन बड़े कॉलेज में भी खाली है सीटें
खाली सीटों का असर सिर्फ कम डिमांड वाले कॉलेज तक सीमित नहीं है. डीयू के कई चर्चित कॉलेज में भी अलग-अलग कोर्स और कैटेगरी की सीटें खाली है. हंसराज कॉलेज में 84, किरोड़ी मल कॉलेज में 68, मिरांडा हाउस में 49, एसटी स्टीफंस कॉलेज में 44 खाली सीटें बताई गई है. इसके अलावा गार्गी कॉलेज में 108, श्री वेंकटेश्वर कॉलेज में 99 और रामजस कॉलेज में 90 सीटें उपलब्ध है. इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वूमेन में भी 151 सीटें खाली है. वही हिंदू कॉलेज में 28 और लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वूमेन में 25 सीटें खाली है. श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में भी कुछ सीटें उपलब्ध है, हालांकि यहां वैकेंसी की संख्या काफी कम है.
स्पॉट राउंड में मिलेगा एडमिशन का मौका
डीयू की ओर से खाली सीटों के लिए स्पॉट राउंड आयोजित किया जा रहा है. हालांकि यूनिवर्सिटी ने साफ किया है कि वैकेंसी के यह आंकड़े अंतिम नहीं माने जा सकते हैं. दरअसल 23 अगस्त की दोपहर 1 बजे तक उपलब्ध डेटा के आधार पर यह खाली सीटें बताई गई है. एग्जिट, कैंसिलेशन, शिकायतों के निपटारे और सीटों के मिलान की प्रक्रिया के कारण खाली सीटों की संख्या में बदलाव भी हो सकता है.
ये भी पढ़ें-अगस्त के आखिरी हफ्ते में स्कूलों में कितनी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.