DU Admission on 12th Marks: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 12वीं के अंकों पर एडमिशन देने वाली लिस्ट में 9 नए कॉलेज जोड़े हैं। अब कुल 35 कॉलेजों में बिना CUET के सीधे मेरिट के आधार पर दाखिला मिल सकेगा।
शामिल किए गए 9 नए कॉलेज और प्रमुख कोर्सेज
यूनिवर्सिटी के नए नोटिस के अनुसार,इन 9 कॉलेजों में तय कोर्सेज के लिए 12वीं के अंकों पर मेरिट आधारित एडमिशन होगा-
इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमेन: बीए (ऑनर्स) संस्कृत और बीए (ऑनर्स) हिंदी
माता सुंदरी कॉलेज फॉर वुमेन: बीएससी (ऑनर्स) मैथमेटिक्स
श्री गुरु नानक देव खालसा कॉलेज: बीए (ऑनर्स) पंजाबी, हिंदी, हिंदी पत्रकारिता और बीएससी (ऑनर्स) गणित
श्री अरबिंदो कॉलेज (इवनिंग): बीए (ऑनर्स) हिंदी तथा बीए प्रोग्राम के विभिन्न कॉम्बिनेशन
मोतीलाल नेहरू कॉलेज (इवनिंग): बीए (ऑनर्स) हिंदी और बीए प्रोग्राम के कॉम्बिनेशन
श्याम लाल कॉलेज (इवनिंग): बीए (ऑनर्स) हिंदी और कंप्यूटर एप्लिकेशन के साथ बीए/बीएससी प्रोग्राम
रामानुजन कॉलेज: बीए (ऑनर्स) हिंदी
भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज: बीएससी (ऑनर्स) इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन और पॉलिमर साइंस
गार्गी कॉलेज: बीए (ऑनर्स) संस्कृत
ये कॉलेज भी हैं शामिल
दयाल सिंह कॉलेज, महाराजा अग्रसेन कॉलेज, श्री अरबिंदो कॉलेज, कालिंदी कॉलेज, जाकिर हुसैन इवनिंग कॉलेज, लक्ष्मीबाई कॉलेज, राजधानी कॉलेज, श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज, पीजीडीएवी इवनिंग, श्री गुरु तेगबहादुर सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स, विवेकानंद कॉलेज, श्यामलाल कॉलेज, अदिति महाविद्यालय और भगिनी निवेदिता।
कौन कर सकता है आवेदन और क्या हैं नियम?
डीयू के अनुसार, जो अभ्यर्थी संबंधित कोर्स के लिए निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे बिना सीयूईटी स्कोर के 12वीं के प्राप्त अकों केआधार पर आवेदन कर सकते हैं।
हालांकि यूनिवर्सिटी ने एक सख्त नियम लागू किया है कि यदि कोई छात्र पहले ही किसी डीयू कॉलेज में 12वीं के मार्क्स आधारित रूट से एडमिशन ले चुका है, तो वह दोबारा इस माध्यम से दूसरी सीट के लिए दावा नहीं कर सकेगा।
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को सलाह दी है कि वे संबंधित कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर कोर्स-वाइज पात्रता, सीटों की उपलब्धता और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी ध्यान से चेक कर लें। यह मौका उन छात्रों के लिए वरदान साबित हो रहा है जो बोर्ड परीक्षाओं में बेहतरीन अंक लाने के बावजूद प्रवेश परीक्षा के कारण दाखिले से वंचित रह गए थे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.