चिपचिपी गर्मी में पसीने से पूरी बॉडी बेहाल नजर आती है। खासतौर पर चेहरे का बैंड बज जाता है और डेड स्किन के साथ मिलकर चेहरे की स्किन ड्राई, डल और इरिटेटेड दिखती है। ऐसे में बस ये 3 चीजें आसानी से चेहरे पर निखार वापस ला सकती हैं
गुलाबजल और खीरे के रस से लाएं चेहरे पर फ्रेशनेस
खीरे को कद्दूकस करके रस निकाल लें और उसमे बराबर मात्रा में गुलाबजल मिलाएं। अब किसी कॉटन टिशू को लेकर गुलाबजल और खीरे के रस वाले मिक्सचर में डुबो दें। जब ये अच्छी तरह से भीग जाए तो इसे चेहरे पर लगाकर दस से पंद्रह मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे हटाएं और हल्के हाथों से मसाज कर पानी से फेस को पोंछ लें। अगर कॉटन टिश्यू से शीट मास्क नहीं बना पा रही हैं तो सिंपल सा कॉटन का टुकड़ा लें और उसमे रस को डुबोकर फेस पर लगाकर छोड़ दें। ये तरीका भी असरदार होगा और स्किन पर फ्रेशनेस लाएगा।
गुलाब जल और खीरे का रस दोनों चेहरे पर ताजगी लाने का काम करेगा। जिससे पसीना ज्यादा निकलने की वजह से क्लॉग हुए पोर्स और स्किन इरिटेशन दूर होगी।
खीरे का रस स्किन को करेगा हाइड्रेट
ज्यादा पसीना निकलने से स्किन डिहाइड्रेट हो जाती है और रूखी, बेजान सी नजर आने लगती है। ऐसे में खीरे का रस स्किन को हाइड्रेट करने का काम करेंगे। वहीं गुलाब जल ड्राई, इरिटेटेड स्किन के लिए साइंटिफिकली अप्रूव देसी नुस्खा है। जिसे लगाने से स्किन हाइड्रेट होती है। तो जब इन दोनों को मिलाकर चेहरे पर शीट मास्क की तरह कुछ देर रखते हैं तो स्किन को अंदर तक हाइड्रेशन मिलता है और वो फ्रेस फील करती है।
डेड स्किन हटाने के लिए मिला लें ओट्स पाउडर
अगर आपकी स्किन पर डेड स्किन की मात्रा ज्यादा हो गई है और चेहरा पसीने के साथ गंदगी की वजह से खुरदुरा दिख रहा है तो रोज वाटर और खीरे के रस की बराबर मात्रा लेकर उसमे एक से दो चम्मच ओट्स पाउडर मिलाकर फेस पैक बना लें। ये फेस पैक चेहरे पर लगाएं और पंद्रह से बीस मिनट बाद सूख जाने पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए साफ करें। इससे चेहरे पर जमा हो रहे डेड स्किन को निकलने में मदद मिलेगी। ओट्स का बारीक पाउडर स्किन पर नेचुरल स्क्रब का काम करेगा और स्किन को एक्सफोलिएट करेगा। जिससे चेहरे पर ताजगी के साथ सॉफ्टनेस दिखती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.