मोहनलाल की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ सिनेमाघरों में 21 मई को रिलीज हुई थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार परफॉर्म कर रही है. रिलीज के पहले हफ्ते में ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद अब ये दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. चलिए यहां जानते हैं ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को कितनी कमाई की है?
‘दृश्यम 3’ ने 9वें दिन कितनी की कमाई?
मोहनलाल और जीतू जोसेफ की जोड़ी की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ की थ्रीक्वल भी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है. ये फिल्म पहले दिन से ही लगातार कमाई कर रही है. इसने 15.75 करोड़ के साथ धमाकेदार शुरुआत की थी. इसके बाद ओपनिंग वीकेंड में भी बढ़िया कलेक्शन किया, हालांकि वीकेंड के बाद इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई थी लेकिन फिर भी इसके पहला हफ्ते का कलेक्शन 81.95 करोड़ रुपये रहा है. वहीं अब रिलीज के दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी ‘दृश्यम 3’ की कमाई में 9वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को थोड़ी मंदी देखी जा रही है.
- सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड आंकड़ों के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को 4 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ ‘दृश्यम 3’ की 9 दिनों की कुल कमाई अब 84.77 करोड़ रुपये हो गई है.
मोहनलाल की बनी तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
दृश्यम 3 ने मोहनलाल की पुलिमुरुगन के घरेलू लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, जिसने 76.67 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. यह अब भारत में मोहनलाल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसके अगले निशाने पर एल2 : द एम्पुरान है. पुलिमुरुगन के साथ-साथ, दृश्यम 3 ने सर्वम माया को भी पीछे छोड़ दिया है. यह अब तक की नौवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म भी बन गई है.
ये हैं भारत में मोहनलाल की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में
- थुडारम – 122 करोड़
- एल2 एम्पुरान – 106.77 करोड़
- दृश्यम 3 – 84.77 करोड़ (9 दिन)
- लिमुरुगन– 76.67 करोड़ रुपये
- लूसिफर – 65.21 करोड़ रुपये
भारत में नौवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म
पुलिमुरुगन के साथ-साथ, दृश्यम 3 ने सर्वम माया को भी पीछे छोड़ दिया है. इसे के साथ ये भारत में अब तक की नौवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई है.
भारत में मॉलीवुड की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में
- लोका चैप्टर1 चंद्रा – 157.01 करोड़ रुपये
- मंजुम्मल बॉयज़ – 142.08 करोड़ रुपये
- वाझा 2 – 129.42 करोड़ रुपये
- थुडारम – 122 करोड़ रुपये
- एल2: एम्पुरान – 106.77 करोड़ रुपये
- 2018 – 92.85 करोड़ रुपये
- आदुजीविथम: द गोट लाइफ – 85.26 करोड़ रुपये
- आवेशम – 85.15 करोड़ रुपये
- दृश्यम 3 – 81.80 करोड़ रुपये
- सर्वम माया – 76.84 करोड़ रुपये
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.