मोहनलाल स्टारर सस्पेंस थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ दर्शकों का दिल जीत रही है. जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी और ये मलयालम सिनेमा की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई थी. फिर इसने ओपनिंग वीकेंड पर भी गर्दा उड़ा दिया. वहीं मंडे टेस्ट में भी फिल्म पास हुई. चलिए यहां जानते हैं ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के छठे दिन यानी पहले मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?
‘दृश्यम 3’ ने 6ठे दिन कितनी की कमाई?
‘दृश्यम 3’ इस साल की मच अवेटेड भारतीय फिल्मों में से एक थी. इस फिल्म में मोहनलाल ने जॉर्जकुट्टी के किरदार में वापसी की है. दृश्यम 3 में मीना, अंसीबा हसन और एस्थर अनिल भी अपने-अपने किरदारों में लौटे हैं. य़े फिल्म दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है और इसी के साथ अच्छी शुरुआत और दमदार ओपनिंग वीकेंड के बाद ये वीकडेज में भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है.
- फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘दृश्यम 3’ ने ओपनिंग डे पर 15.85 करोड़ कमाए थे. दूसरे दिन फिल्म ने 11.05 करोड़, तीसरे दन 13.70 करोड़, चौथे दिन 13.85 करोड़ और 5वें दिन 7.70 करोड़ का कलेक्शन किया.
- वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के छठे दिन यानी पहले मंगलवार को 6.45 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ ‘दृश्यम 3’ की 6 दिनों की कुल कमाई अब 68.60 करोड़ रुपये हो गई है.
दृश्यम 3′ ने वर्ल्डवाइड बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड
‘दृश्यम 3’ को विदेशी मार्केट में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिलीज के 6 दिनों का ओवरसीज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 84 .70 करोड़ रुपये हो गया है. इसी के साथ वर्ल्डवाइड इस फिल्म की कमाई 164.32 करोड़ रुपये हो गई है. बता दें कि इस फिल्म ने दुनियाभर में आदुजीविथम: द गोट लाइफ के 160.08 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को भी मात दे दी है और इसी के साथ ये मलयालम की दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 7वीं फिल्म बन गई है.
फिल्म के बारे में
जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित, दृश्यम 3 ने 21 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. फिल्म में मोहनलाल ने लीड रोल प्ले किया है और ये ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी दृश्यम की थ्रीक्वल है. फिल्म के अन्य कलाकारों में मीना, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल, आशा शरथ, सिद्दीकी और अन्य भी शामिल हैं. इसका निर्माण आशीरवाद सिनेमाज के बैनर तले एंटनी पेरुम्बावूर ने किया है. खबरों के अनुसार, फिल्म का बजट 45-50 करोड़ रुपये है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.