रक्तदान करना सबसे पुण्य का काम माना जाता है और लोग बढ़कर-चढ़कर ब्लड डोनेशन करते हैं। अगर आप ये सोचते हैं कि हर कोई ब्लड डोनेट कर सकता है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। चलिए बताते हैं कौन रक्तदान कर सकता है?
कौन कर सकता है रक्तदान
18 से 65 साल की उम्र तक के लोग आसानी से रक्दान कर सकते हैं लेकिन उनका वजन कम से कम 45 किलो होना चाहिए और हीमोग्लोबिन का स्तर 12.5 ग्राम/डीएल या उससे अधिक होना चाहिए। अगर आप पूरी तरह से स्वस्थ हैं, तब भी रक्तदान कर सकते हैं। आमतौर पर पुरुष हर 3 महीने में और महिलाएं हर 4 महीने में ब्लड डोनेट कर सकती हैं।
जांच क्या होती हैं
हर ब्लड डोनेशन से पहले व्यक्ति की मेडिकल हिस्ट्री, हीमोग्लोबिन का स्तर, ब्लड प्रेशर, पल्स, शरीर का तापमान और सामान्य स्वास्थ्य चेक किया जाता है। अगर सभी चीजें सही हैं, तभी ब्लड डोनेशन की परमिशन मिलती है।
कौन लोग नहीं दे सकते ब्लड
जिन लोगों की सर्जरी, टीकाकरण, गर्भावस्था या कोई दवाई लंबी चली हो, वह लोग रक्दान कुछ समय के लिए नहीं कर सकते हैं। डॉक्टर की सलाह पर आप कुछ सयम बाद कर सकते हैं। जिन लोगों को गंभीर एनीमिया, हाल ही में टैटू करवाया हो या कुछ विशेष पुरानी बीमारियां हों, वह रक्तदान नहीं कर सकते हैं।
रक्तदान से पहले-बाद में क्या करें
ब्लड डोनेशन से पहले- ब्लड डोनेशन से 2-3 घंटे पहले हल्का और आयरन युक्त खाना खाएं। अच्छी मात्रा में पानी पिएं और अच्छी नींद लें। खाली पेट डोनेशन न करें और उसके पहले शरान भी न पिएं
ब्लड डोनेशन के बाद- रक्तदान के बाद खूब पानी पिएं और हल्का-फुलका कुछ खाएं। जूस, नारियल पानी पिएं, इससे शरीर हाइड्रेट रहेगा। रक्तदान के बाद भारी व्यायाम, वजन उठाने, तुरंत धूम्रपान करने और दिनभर शराब पीने से बचें। अगर चक्कर या कमजोरी लगे तो कुछ देर आराम करें। अगर आप भी ब्लड डोनेशन करने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले कुछ बातों पर गौर जरूर करें। ब्लड डोनेशन करना अच्छा है लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत भी रहें।
नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.