Donald Trump Jr Wedding: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे. उन्होंने इसकी वजह अंतरराष्ट्रीय हालात और सरकारी जिम्मेदारियों को बताया है. ट्रंप ने कहा कि मौजूदा समय में उनका व्हाइट हाउस में रहना ज्यादा जरूरी है. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि आखिर कौन-सी परिस्थितियां उन्हें शादी में जाने से रोक रही हैं.
ट्रुथ सोशल पर किया ऐलान
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “मैं अपने बेटे डॉन जूनियर और ट्रंप परिवार की नई सदस्य बनने जा रहीं बेटिना एंडरसन के साथ रहना चाहता था, लेकिन सरकार से जुड़ी परिस्थितियां और अमेरिका के प्रति मेरा प्यार मुझे ऐसा करने की अनुमति नहीं देते. मुझे लगता है कि इस महत्वपूर्ण समय में वॉशिंगटन डीसी स्थित व्हाइट हाउस में रहना जरूरी है. डॉन और बेटिना को शुभकामनाएं.”
“यह सही समय नहीं”
व्हाइट हाउस में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि उनके बेटे की शादी का समय अच्छा नहीं है. उन्होंने कहा कि इसकी वजह ईरान और कुछ अन्य मुद्दे हैं.
न्यूयॉर्क दौरे के बाद लौटेंगे व्हाइट हाउस
रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप शुक्रवार शाम न्यूयॉर्क में एक भाषण देने के बाद सीधे व्हाइट हाउस लौट सकते हैं. पहले उनका कार्यक्रम न्यू जर्सी स्थित अपने गोल्फ क्लब में सप्ताहांत बिताने और रविवार को वापस लौटने का था. डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और बेटिना एंडरसन की शादी बहामास में होने वाली है. रिपोर्ट के अनुसार यह एक निजी समारोह होगा, जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों के चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे.
ईरान को लेकर बढ़ा तनाव
पॉलिटिको की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने मंगलवार को ईरान पर नए सैन्य हमले शुरू करने पर विचार किया था, लेकिन मध्य-पूर्व के सहयोगी देशों के कहने पर उन्होंने योजना टाल दी ताकि बातचीत आगे बढ़ सके. बाद में ट्रंप ने पत्रकारों से कहा था कि अगला हमला शुक्रवार या शनिवार को या फिर अगले सप्ताह की शुरुआत में हो सकता है.
क्यूबा को लेकर भी बढ़ी हलचल
ईरान के अलावा क्यूबा को लेकर भी अमेरिका में चर्चाएं तेज हो गई हैं. पॉलिटिको की रिपोर्ट के अनुसार वॉशिंगटन के कुछ अधिकारियों को लग रहा है कि क्यूबा के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का विकल्प भी अमेरिका के सामने मौजूद है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.