अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान को डील करने का जितना मौका मैंने दिया है, उतना किसी और ने नहीं दिया. ट्रंप का कहना है कि उन्हें दुख इस बात का है कि वे (ईरानी नेता) इस मौके का फायदा नहीं उठा पाए. इसके बाद ट्रंप ने ईरान को फिर से बड़ी धमकी दी है.
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि आज मैं किसी भी देश के खिलाफ अब तक की सबसे जबरदस्त आर्थिक कार्रवाई का ऐलान कर रहा हूं. उन्होंने कहा कि ये आर्थिक युद्ध बड़े अभूतपूर्व स्तर पर होगा और इसके जरिए उन्हें अलग-थलग करने की बड़ी कार्रवाई होगी.
ट्रंप की अन्य देशों को भी धमकी
अमेरिकी राष्ट्रपति ने पोस्ट में आगे कहा कि उनकी (ईरान की) नौसेना खत्म हो चुकी है, वायुसेना बर्बाद हो गई है, मिलिट्री फैक्ट्रियां भी मलबे में बदल चुकी हैं और उनकी करेंसी तक बेकार हो गई है. इन सबके चलते उनका देश बर्बादी की कगार पर है. आज मैं यह भी ऐलान कर रहा हूंं कि जो भी देश अपने फाइनेंशियल संस्थानों, बिजनेस, एयरपोर्ट या सरकारी संस्थाओं को ईरान को किसी भी तरह की मदद करने की इजाजत देगा, उसे खुद बहुत बुरे आर्थिक नतीजों का सामना करना पड़ेगा.
ट्रंप ने बताया, अभी क्या कदम उठाएगा अमेरिका
ईरान के खिलाफ आर्थिक युद्ध का ऐलान करते हुए ट्रंप ने कहा कि तेल की तस्करी, स्वैप लाइन, कैश ट्रांसफर, एक्सचेंज हाउस, जहाजों की रजिस्ट्री, फ्रंट कंपनियां इन सबको अभी रोकना होगा. उन्होंने आगे कहा कि आप जानते हैं कि आप कौन हैं. यह एक इकोनॉमिक D-DAY होगा और हमें ईरान के खतरे को अलग-थलग करने और उसे हराने के लिए अपने सभी सहयोगियों का साथ चाहिए.
ईरानियों को बताया सिरफिरा
ईरानियों को सिरफिरा बताते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ये सिरफिरे लोग हार की कगार पर हैं और ये ऐतिहासिक कदम उन्हें और दुनिया भर में आतंक फैलाने की उनकी क्षमता को पंगु बना देंगे. इसके साथ ही उन्होंने ये भी ऐलान किया कि ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होगा.
ये भी पढ़ें
भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.