कब और कितने शेयर खरीदे?
ट्रंप ने 12 अगस्त को एक वित्तीय फॉर्म पर हस्ताक्षर किए और यह 22 अगस्त को सार्वजनिक हुआ। इसके मुताबिक उन्होंने 23 जून को 15,001 से 50,000 डॉलर के बीच के शेयर खरीदे थे। यह खरीदारी जून महीने में राष्ट्रपति द्वारा की गई 1,000 से अधिक शेयर खरीद-बिक्री का एक हिस्सा मात्र थी।
रिकॉर्डतोड़ आईपीओ, मस्क बने खरबपति: गौरतलब है कि स्पेसएक्स ने 12 जून को ही अपना आईपीओ लॉन्च किया था, जिसने आईपीओ के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इसने एलन मस्क को खरबपति बना दिया था।
ट्रंप के निवेश पर व्हाइट हाउस ने क्या कहा
रॉयटर्स को दिए एक बयान में व्हाइट हाउस के प्रवक्ता डेविस इंगल ने कहा कि राष्ट्रपति का निवेश पोर्टफोलियो तीसरे पक्ष की वित्तीय संस्थाओं द्वारा अपने आप मैनेज किया जाता है, और वे “Schwab 1000” जैसे मान्यता प्राप्त इंडेक्स की नकल करते हैं।
इंगल ने यह भी साफ किया कि “न तो राष्ट्रपति ट्रंप और न ही उनके परिवार का कोई सदस्य इस बात पर कोई निर्देश या प्रभाव डाल सकता है कि पोर्टफोलियो में कब निवेश किया जाए या कब शेयर खरीदे या बेचे जाएं।”
सरकारी फैसलों से क्यों है इस निवेश का लिंक?
ट्रंप के इस निवेश ने राष्ट्रपति और मस्क की रॉकेट कंपनी के बीच एक नई फाइनेंशियल लिंक जोड़ दी है, खासकर ऐसे समय में जब ट्रंप प्रशासन ऐसे फैसले ले रहा है, जिनका असर इस कंपनी के भविष्य पर पड़ सकता है।
स्पेसएक्स की अहमियत
स्पेसएक्स एक अमेरिकी मिलिट्री कॉन्ट्रैक्टर है और अक्सर अपने कामों के लिए फेडरल एजेंसियों से मंजूरी लेता रहता है। गुरुवार को ट्रंप ने अपनी टीम को अमेरिकी कमर्शियल स्पेस मिशन की संख्या में जबरदस्त इजाफा करने में मदद करने का आदेश दिया है, और इस क्षेत्र में स्पेसएक्स का पूरा दबदबा है।
बता दें रॉयटर्स इस निवेश की सटीक रकम की जानकारी नहीं दे पाया है, क्योंकि संघीय अधिकारी अपनी संपत्ति की कीमत बताने के लिए वित्तीय खुलासा फॉर्म में एक रेंज ही बताते हैं, सटीक आंकड़ा नहीं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.