आलू की भुजिया, सब्जी या फ्रेंच फ्राइज़ बनाते समय अक्सर एक दिक्कत आती है। आलू डालते ही तेल के छींटे उड़ने लगते हैं और आलू पैन या कड़ाही में चिपक जाता है। इन परेशानियों का सामना हर किसी को करना पड़ता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो सेलिब्रिट शेफ रणवीर बरार का यह टिप्स आपके काम आ सकता है। रणवीर बरार ने अपने यू ट्यूब पर वीडियो शेयर कर यह बताया है कि आप कैसे आलू को पैन में चिपकने और तेल से उसके छींटे उड़ने से बचा सकते हैं। आलू को फ्राई करने से पहले इन टिप्स को फॉलो कर आप आसानी से उन्हें फ्राई कर सकते हैं।
आलू फ्राई करने से पहले आज़मा लें ये टिप्स
- पानी में आधे घंटे तक भिगोकर रखें: रणवीर बरार कहते हैं कि आलू की सब्जी बना रहे हैं तो उसे टुकड़ों में काटें। अगर आप फ्रेंच फ्राइज़ बना रहे हैं तो उसे लच्छों में काटें। उन्हें काटने के बाद एक बड़े बर्तन में पानी लें और आलू के लच्छों या टुकड़ों को डालकर आधे घंटे के लिए भिगो दें।
- निकल जाता है स्टार्च: आलू को पकाने से पहले उसे पानी में बीस मिनट तक भिगोकर रखने से उसका स्टार्च यानी की माड धीरे धीरे निकल जाता है। आपको बता दें, जब आलू को भिगोकर नहीं रखते हैं तो यही स्टार्च पैन में जाने के बाद चिपक जाता है और तेल के छींटे उड़ने लगते हैं। ऐसे में पानी में भिगोकर रखने से स्टार्च निकल जाते हैं जिससे वे चिपचिपे नहीं होते हैं। फ्रेंच फ्राइज बनाते समय यह स्टेप आलू को और भी क्रंची बना देता है।
- दो पानी से करें साफ़: आधे घंटे के बाद, आलू को दूसरे पानी में डालकर एक बार फिर से साफ करें। पानी से निकालने के बाद आलू को कॉटन के कपड़े से पोछ लें। इससे तेल के छींटें नहीं उड़ेंगे।
- हल्दी का इस्तेमाल: अगर आप आलू को हल्का कलर देना चाहते हैं तो पानी से निकालने के बाद उसपर हलकी हल्दी लगाएं और उसके बाद उसे तड़का दें। इससे अच्छा कलर मिलता है
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.