टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपने वेट लॉस को लेकर चर्चा में हैं. एक्ट्रेस का बदला हुआ लुक हाल ही में उनके पति और एक्टर शोएब इब्राहिम के नए व्लॉग में देखने को मिला. व्लॉग में दीपिका और शोएब साथ में जिम में वर्कआउट करते नजर आए. इस दौरान शोएब ने दीपिका के वजन कम होने को लेकर भी बात की. उनके इस बदलाव ने फैंस का ध्यान खींचा है.
शोएब ने बताया दीपिका ने काफी वजन घटाया
शोएब ने अपने व्लॉग में बताया कि दीपिका ने काफी वजन कम किया है. उन्होंने कहा कि दीपिका पहले की तरह स्लिम नजर आने लगी हैं. व्लॉग में दोनों जिम में साथ एक्सरसाइज करते भी दिखे. दीपिका ने भी अपने इस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर बात की.
दीपिका ने बताया कि काफी लंबे समय बाद उन्हें अपने वजन में इतना बदलाव देखने को मिला है. उन्होंने कहा कि करीब 4-5 साल बाद उन्होंने इस तरह वजन कम किया है.
ये भी पढें: ‘छठी मैया’ की भक्ति में डूबीं तमन्ना भाटिया, ‘द व्वान’ का सॉन्ग हुआ रिलीज
डाइट और वॉक से बदला रूटीन
दीपिका कक्कड इससे पहले भी अपनी फिटनेस और लाइफस्टाइल को लेकर बात कर चुकी हैं. उन्होंने कहा, ‘मैने धीरे-धीरे अपनी डाइट में बदलाव किया और डेली एक्टिविटी बढ़ाने की कोशिश की, रेगुलर वॉक करना शुरु किया.’
हालांकि, दीपिका ने लोगों को ये भी समझाया कि क्यों फिटनेस के मामले में किसी को कॉपी या फॉलो नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘हर किसी का अपना फिटनेस रुटीन होता है, अपनी डाइट होती है. दूसरों को देखकर अपने रुटीन में बदलाव नहीं करना चाहिए. खासकर तब जब आपकी हेल्थ से जुडी कोई दिक्कत है. अपने डॉक्टर्स या डाइटीशियन के सुझाव के बिना एक्सरसाइज या डाइट में बदलाव न करें.’
ये भी पढें: ‘मेरे पति मुझे मरने वाले रोल दे रहे थे’, शादी के बाद करियर पर छलका सोनी राजदान का दर्द
दीपिका और शोएब की जोडी
दीपिका और शोएब की जोड़ी टीवी की पॉपुलर जोड़ियों में गिनी जाती है. दोनों की मुलाकात टीवी शो ‘ससुराल सिमर का’ के दौरान हुई थी. इसी शो के सेट पर दोनों की दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई. दोनों ने साल 2018 में शादी की थी.
शादी के बाद से ही दीपिका और शोएब सोशल मीडिया और अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं. दोनों अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ, फैमिली और डेली रूटीन की झलक शेयर करते हैं. दीपिका और शोएब का एक बेटा भी है. दोनों अपने सोशल मीडिया पर बेटे के साथ बिताए मुमेंट्स भी शेयर करते हैं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.