दीपिका कक्कड़ ने अपना धर्म बदल दिया था। अब वह इस्लाम फॉलो करती हैं और उनके धर्म बदलने की वजह भी सामने आ गई है। उनकी को-स्टार रहीं जयति भाटिया ने इसका सच बताया है।
दीपिका रिश्ते को 100 प्रतिशत देना चाहती थीं
सिद्धार्थ कनन के इंटरव्यू में जयति भाटिया ने दीपिका के इस्लाम में कन्वर्ट होने पर कहा, ‘दीपिका हमेशा अपना 100 प्रतिशत देती हैं जो भी वह करती हैं उसमें। जब वह शोएब के साथ रिलेशनशिप में आई थीं, वह उस रिश्ते को भी अपना 100 प्रतिशत देना चाहती थीं।’
शोएब संग निकाह के लिए नहीं बदला धर्म
जयति ने आगे कहा, ‘मैंने दीपिका से पूछा था कि क्या उन्होंने शादी की वजह से धर्म बदला है तो उन्होंने कहा था नहीं। वह उस समय काफी मुश्किल समय से गुजर रही थीं और तभी वह अजमेर शरीफ गई थीं और तभी उनके मन में आया कि उसे धर्म बदलना है और उसने कर दिया। यह उन्होंने शादी या किसी और वजह से नहीं किया। हो सकता है उन्हें इससे ताकत मिली हो।’
जयति का कहना है कि दीपिका को इस्लाम से ताकत मिली है। वह बोलीं, ‘अगर दीपिका को प्रार्थना करने से हिम्मत मिल रही थी, तो उसने डिसाइड किया कि वह धर्म बदलना चाहती है, और यह पूरी तरह से उसका अपना फैसला है।’
दीपिका और शोएब की लव स्टोरी
बता दें कि दीपिका और शोएब के प्यार की शुरुआत शो ससुराल सिमर का से हुई थी। दोनों उसी शो पर साल 2011 में मिले। शो के दौरान दोनों की दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई।
कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने फिर साल 2018 में शादी की जिसमें सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल थे। शादी के 5 साल बाद फिर दोनों पैरेंट्स बने और अब वे बेटे के साथ पैरेंटहुड की जर्नी एंजॉय करते हैं।
दीपिका के बर्थडे पर शोएब ने जीता दिल
दीपिका ने हाल ही में अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है और इस दौरान शोएब ने उनके लिए एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जो काफी वायरल हुआ। उन्होंने जो दीपिका के लिए लिखा वो लाइन फैंस को काफी पसंद आई।
शोएब ने लिखा कि हैप्पी बर्थडे फाइटर। तुमने मुझे सिखाया कि असली हिम्मत कभी हार ना मानने में होती है। आज के खास दिन बस अल्लाह से अब ये दुआ है कि अल्ला तुम्हें लंबी और सेहतमंद जिंदगी दे। बाकी खुश मैं रख लूंगा वो जिम्मेदारी मेरी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.