चेतेश्वर पुजारा को लगता है कि भारत को गॉल टेस्ट में दूसरी पारी 5-6 ओवर पहले घोषित करनी चाहिए थी। क्या टीम इंडिया ने ऐसा नहीं करके गलती की, यह आज क्लियर हो जाएगा। भारत ने 372 का टारगेट दिया है।
‘आप पांचवें दिन ऐसी स्थिति में…’
पुजारा ने क्रिकइंफो पर चर्चा के दौरान कहा, ”5-6 ओवर पहले पारी घोषित हो जानी चाहिए थी। एक टीम के तौर पर अगर आप 370 तक पहुंचना चाहते हैं, तो शायद आप थोड़ी और तेजी से रन बनाने की कोशिश कर सकते हैं। अगर बारिश ने अड़ंगा नहीं लगाया तो भारत यह मैच जीत सकता है। हालांकि, अगर बारिश ने परेशान किया तो आप पांचवें दिन ऐसी स्थिति में नहीं रहना चाहेंगे जहां आप सोचें कि हम पांच-छह ओवर पहले पारी घोषित कर सकते थे।” श्रीलंका ने आखिरी बार भारत से टेस्ट मैच साल 2015 में जीता था।
भारतीय पेसर्स को कम मत आंंक
भारतीय स्पिनर्स पांचवें दिन श्रीलंकाई पारी को जल्द समेटने की कोशिश करेंगे। लेकिन पुजारा का मानना है कि तेज गेंदबाजों की भूमिका को कम नहीं आंकाना चाहिए। उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि भारत को एक सीमर के साथ शुरुआत करनी चाहिए। मैं चाहूंगा कि सिराज एक एंड से पारी शुरू करें और आप दूसरे एंड से कुलदीप या मानव सुथार में से बॉलिंग करा सकते हैं। मैं चाहूंगा कि सिराज के चार ओवर और प्रसिद्ध कृष्णा के चार ओवर एक एंड से हों। एक एंड से स्पिनर्स के साथ बॉलिंग करते रहें और दूसरे एंड से अपने स्पिनर्स को रोटेट करें।”
गॉल में सिर्फ एक बार हुआ ऐसा
गॉल में सिर्फ एक बार 300 प्लस रन का टारगेट चेज हुआ है। श्रीलंका को मिला 372 रन का लक्ष्य गॉल स्टेडियम में टेस्ट क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़े स्कोर के रिकॉर्ड से ज्यादा है। यहां अब तक सबसे बड़ा सफल लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है, जिसने 2022 में 344 रन का लक्ष्य हासिल किया था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.