आदित्य धर की ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी के बाद रणवीर सिंह का अगला बड़ा फिल्म प्रोजेक्ट आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। एक्टर ने मुंबई में ‘प्रलय’ की शूटिंग शुरू कर दी है। बड़े बजट की इस पोस्ट-एपोकैलिप्टिक सर्वाइवल थ्रिलर में रणवीर एक ऐसी दुनिया में नजर आएंगे, जो भयानक तबाही का सामना कर रही है। इस फिल्म को फिल्ममेकर हंसल मेहता के बेटे जय मेहता डायरेक्ट करेंगे, जिन्होंने अपने पिता के साथ मिलकर ‘स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी’ को को-डायरेक्ट किया था।
रणवीर सिंह ने शुरू की ‘प्रलय’ की शूटिंग
यह फिल्म मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसकी कहानी सर्वाइवल, हिम्मत और उस चीज के लिए लड़ने की भावना के इर्द-गिर्द घूमती है जो सबसे ज्यादा मायने रखती है। खासकर तब, जब आपकी जानी-पहचानी दुनिया बिखरने लगती है। मेकर्स के अनुसार ‘प्रलय’ की शूटिंग मुंबई शहर और उसके आस-पास की असली जगहों पर की जा रही है। अनन्या बिरला के बिरला स्टूडियोज, ट्रू स्टोरी फिल्म्स और मां कसम फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म से रणवीर सिंह प्रोड्यूसर के तौर पर भी डेब्यू कर रहे हैं।
दुनिया का अंत दिखाएगी ‘प्रलय’
‘प्रलय’ में खत्म हो जाएगी आपकी जानी-पहचानी दुनिया… तैयार हो जाइए इंसानियत के अस्तित्व की लड़ाई देखने के लिए! ‘प्रलय’ के साथ रणवीर एक बार फिर ऐसी दुनिया में कदम रख रहे हैं, जिसे भारतीय सिनेमा में पहले इस तरह नहीं देखा गया है। अपनी पीढ़ी के बेहतरीन कलाकारों में शामिल रणवीर को इस फिल्म में शारीरिक मेहनत के साथ-साथ भावनात्मक प्रदर्शन भी करना होगा। साथ ही अनन्या बिरला के लिए ‘प्रलय’ बिरला स्टूडियोज की एक खास फिल्म है। इसके जरिए वह सिनेमा में कुछ नया करने की कोशिश कर रही हैं और भारत के नए दौर के प्रतिभाशाली लोगों के साथ काम कर रही हैं। हंसल मेहता और साहिल सैगल की ट्रू स्टोरी फिल्म्स के लिए ‘प्रलय’ ऐसी कहानी पेश करने की कोशिश है, जो अपने कंटेंट के जरिए कुछ अलग करें। यही सोच इस फिल्म की सबसे खास बातों में से एक है।
कल्याणी प्रियदर्शन का बॉलीवुड डेब्यू
‘प्रलय’ में ‘लोका’ से पहचान बनाने वाली साउथ एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म से वह बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में नई पीढ़ी के कई प्रतिभाशाली कलाकार भी साथ आए हैं। भारत और दुनिया भर के बेहतरीन क्रिएटिव और टेक्निकल टैलेंट के साथ बनाई जा रही है। फिल्म को बहुत बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। शूटिंग शुरू होने से पहले ही यह भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल हो चुकी है।
ये भी पढ़ें – ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह को ही क्यों किया गया कास्ट? प्रोड्यूसर बोलीं- ‘स्टार नहीं परफॉर्मर चाहिए था’
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.