Ranveer Singh New Ferrari: बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक और ‘धुरंधर’ एक्टर रणवीर सिंह हमेशा ही अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने स्टाइल और लग्जरी शौक के लिए सुर्खियों में रहते हैं। इस बार चर्चा की वजह है उनकी नई शानदार स्पोर्ट्स कार, जिसे लेकर वे मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किए गए। काली फरारी में रणवीर का स्वैग देखते ही बनता था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह ने हाल ही में 6.36 करोड़ की कीमत वाली शानदार फरारी 296 GTB खरीदी है। यह काली चमचमाती स्पोर्ट्स कार जब मुंबई के ट्रैफिक में दिखी, तो हर किसी की निगाहें वहीं थम गईं। वीडियो में रणवीर कार चलाते हुए बेहद कूल नजर आ रहे हैं, और जैसे ही ट्रैफिक खुला, उनकी यह सुपरकार पलक झपकते ही हवा से बातें करते हुए ओझल हो गई। इस कार की कीमत सुनकर लोगों के होश उड़ गए हैं, जो वाकई कई आलीशान घरों की कीमत से भी ज्यादा है।
रणवीर सिंह के गैराज में गाड़ियों का एक बेहतरीन कलेक्शन है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत करीब ₹15 करोड़ बताई जाती है। इसमें फरारी के अलावा जीएमसी हमर ईवी 3X जैसी बेहद दुर्लभ और एक्सक्लूसिव गाड़ियां शामिल हैं।
‘धुरंधर’ की बॉक्स ऑफिस पर हुंकार
पर्सनल लाइफ के अलावा रणवीर सिंह अपने प्रोफेशनल करियर में भी काफी व्यस्त और सफल हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में उतरी थी। जो बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर के साथ संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज कलाकार नजर आए। फिल्म का पहला पार्ट ‘धुरंधर’ की बंपर सफलता के बाद, दूसरा पार्ट भी दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है और अब यह ओटीटी पर भी धमाल मचा रही है।
रणवीर सिंह अपनी फिल्मों के चुनाव को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। हालांकि, वे बीते समय में ‘डॉन 3’ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे थे। क्रिएटिव डिफरेंस और शूटिंग में देरी के चलते उनका इस प्रोजेक्ट से अलग होना एक बड़ा विवाद बन गया था, जिसमें मेकर्स को भारी नुकसान का दावा भी किया गया था। हालांकि, अब वे इन सभी बातों से आगे बढ़कर अपने शानदार करियर और अपनी नई लग्जरी सवारी का आनंद ले रहे हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.