‘धुरंधर 2’ फिल्म की रिलीज को अब महज दो ही दिन बाकी हैं. इस फिल्म को लेकर फैंस का क्रेज इतना ज्यादा है कि इसके हर एक किरदार को भी लोग असली ही मान बैठे हैं. इसी के चलते फिल्म की टीजर की रिलीज के बाद एक्टर विवेक सिन्हा को लोगों ने काफी ट्रेल किया है. फिल्म में विवेक ने एक डायलॉग बोला है ‘हिंदू एक डरपोक कॉम है’ जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल्स का सामना करना पड़ रहा है. इतना ज्यादा कि लोगों ने उन्हें पाकिस्तानी ही समझ लिया है. अब हाल ही में एक्टर ने अपने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है.
विवेक सिन्हा का जवाब
दरअसल विवेक सिन्हा ने इस डायलॉग को बोलते हुए इंस्टाग्राम पर एक नई रील शेयर की थी. इस रील पर ही विवेक को लोगों ने खूब ट्रोल किया. इतना कि उन्हें पाकिस्तानी तक करार देदिया. जिसके बाद विवेक ने इंस्टाग्राम पर एक नई रील शेयर की, जिसमें उन्होंने लोगों से पूछा कि इतना गुस्सा वो क्यों कर रहे हैं. उन्होंने इस रील में ये भी क्लियर किया कि वो पाकिस्तानी नहीं हैं बल्कि भारत के ही हैं. विवेक ने इस रील में कहा कि, ‘हाय, नमस्ते मेरा नाम है विवेक सिन्हा. कल मैंने एक वीडियो डाली थी कि डायलॉग धुरंधर पिक्चर का, भाई इतना गुस्सा, इतने सारे कमेंट्स?’
‘मैं पाकिस्तान से नहीं हूं’
आगे विवेक सारे कमेंट्स पढ़कर बताते हैं और कहते हैं, ‘पता है हर कमेंट में क्या हो रहा है? तेरी शकल हमें आतंकवाली जैसी लग रही है, मन कर रहा है कि स्क्रीन के अंदर घुसके मारते हैं, तूने हमें गुस्सा दिया दिया… एक बात बोलूं? इतना अच्छा लगा ना मुझे ये जो देशभक्ति है ना हमारे अंदर, सैल्यूट है इसको. एक कह रहा है रहा है, तुझे पाकिस्तान में घुसकर मारूंगा. तो मैं बता दूं भाई मैं पाकिस्तान का नहीं हूं. मैं बिनौर का रहने वाला हूं और फिलहाल मुंबई में रहता हूं.’ इसके आगे विवेक ने लोगों से अपील की है कि इतनी नफरत ना फैलाएं वो केवल एक एक्टर है. साथ ही उन्होंने फिल्म को थिएटर में देखने जाने की अपील भी लोगों से की है.
बता दें कि ‘धुरंधर 2’ फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस फिल्म इतना क्रेज है कि रिलीज के एक दिन पहले ही फिल्म का पेड प्रिव्यू दिखाया जा रहा है. फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त जैसे सेल्बस भी नजर आएंगे.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.