भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच SSC कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के लिए पहली पारी में दो बल्लेबाजों ने शतक लगाया। पहला शतक देवदत्त पडीकक्ल के बल्ले से आया। वहीं दूसरी सेंचुरी ध्रुव जुरेल ने ठोकी। ध्रुव जुरेल ने टेस्ट मैच के दूसरे दिन बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर की दूसरी सेंचुरी पूरी की। हालांकि उनको 99 रन से 100 रनों तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी।
शतक के लिए जुरेल को करना पड़ा इंतजार
क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में 99 रन पर पहुंचने के बाद बल्लेबाज के लिए शतक बनाने का आखिरी 1 रन सबसे भारी होता है। ध्रुव जुरेल के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। कोलंबो टेस्ट मैच में जब वो 99 के स्कोर पर पहुंचे, तब उन्होंने 1 रन बनाने के लिए 13 डॉट गेंदें खेली। इस दौरान उनके सब्र का कड़ा इम्तिहान हुआ। साल 2007 के बाद से टेस्ट क्रिकेट में 99 से 100 तक पहुंचने के लिए यह किसी भी भारतीय की तीसरी सबसे धीमी पारी बन गई। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 99 से 100 तक पहुंचने के लिए 12-12 गेंदें ली थीं। इस लिस्ट में टॉप पर आर अश्विन का नाम है।
टेस्ट मैचों में किसी भारतीय द्वारा 99 से 100 रन तक पहुंचने के लिए ली गई सबसे ज्यादा गेंदें (2007 के बाद)
- 15 – आर अश्विन बनाम वेस्टइंडीज (ग्रोस आइलेट, 2016)
- 14 – मुरली विजय बनाम इंग्लैंड (ट्रेंट ब्रिज, 2014)
- 13 – ध्रुव जुरेल बनाम श्रीलंका (कोलंबो SSC, 2026)
- 12 – वीवीएस लक्ष्मण बनाम ऑस्ट्रेलिया (दिल्ली, 2008)
- 12 – सचिन तेंदुलकर बनाम ऑस्ट्रेलिया (नागपुर, 2008)
शुभमन गिल हंसते-हंसते हुए लोटपोट
ध्रुव जुरेल जब 99 रन पर थे, तब वो लगातार डॉट गेंदें खेल रहे थे। उन्हें एक-एक रन के लिए तरसता देख ड्रेसिंग रूम में बैठे कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे थे। वहां मौजूद बाकी सभी भारतीय खिलाड़ी भी जुरेल के शतक का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन जुरेल की डॉट गेंदों ने उनके इस इंतजार को और मजेदार व लंबा बना दिया। इस पूरे नजारे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
भारत मजबूत स्थिति में
कोलंबो टेस्ट मैच की बात करें तो इस मुकाबले में दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने अपनी पहली पारी 9 विकेट के नुकसान पर 503 रन बनाकर घोषित की। जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने भी दो विकेट गंवा दिए थे। उनका स्कोर सिर्फ 8 रन है। श्रीलंका अभी भी भारत से 495 रन पीछे है। इस टेस्ट मैच में फिलहाल टीम इंडिया मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।
यह भी पढ़ें
भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान, इन प्लेयर्स को मिली टीम में एंट्री
भारत बनाम श्रीलंका तीसरे दिन सुबह जल्दी शुरू होगा मैच, नोट कीजिए, नहीं तो छूट जाएगा मुकाबला
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.