10 अगस्त को खुला था आईपीओ
कंपनी का आईपीओ 10 अगस्त को निवेशकों के लिए खुला था। रिटेल इनवेस्टर्स के पास 12 अगस्त तक दांव लगाने का मौका था। कंपनी के आईपीओ का साइज 3066.89 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए 1.61 करोड़ फ्रेश शेयर की है। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी के मौजूदा निवेशकों ने 1666.89 करोड़ रुपये जुटाए हैं। बता दें, एंकर निवेशकों के लिए आईपीओ 7 अगस्त को खुला था। एंकर इनवेस्टर्स से कंपनी ने 918.27 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
इस आईपीओ को तीन दिन में 75 गुना सब्सक्राइब किया गया था। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को 8.32 गुना, क्यूआईबी में 209 गुना और एनआईआई कैटगरी में आईपीओ को 53.13 गुना सब्सक्राइब किया गया था।
आईपीओ के पैसों का क्या करेगी कंपनी
फ्रेश इश्यू से जुटाए 464.80 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी मौजूदा कर्ज चुकाने के लिए करेगी। 301 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी अपनी सब्सिडियरी के लिए करेगी। 150 करोड़ रुपये हरियाणा और तमिलनाडु में नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लिए किया जाएगा। 410.41 करोड़ रुपये का उपयोग जनरल कॉरपोरेट कार्यों के लिए होगा। वहीं, 159 करोड़ रुपये कंपनी इश्यू से जुड़े खर्च में उपयोग किया है।
कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी है?
धूत ट्रांसमिशन का टोटल इनकम वित्त वर्ष 2024 में 2799.32 करोड़ रुपये रहा है। वहीं, नेट प्रॉफिट तब 298.75 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी की कमाई 4563.70 करोड़ रुपये रहा है। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 296.84 करोड़ रुपये रहा है। हर साल कंपनी का प्रॉफिट पिछले साल की तुलना में अधिक रहा है। जोकि अच्छी बात है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.