धनुष हाल ही में अपनी एक बड़ी उपलब्धि को लेकर चर्चा में रहे। उन्होंने हाल ही में बेस्ट एक्टर (स्पेशल मेंशन) और बेस्ट तमिल फिल्म ‘रायन’ के लिए नेशनल अवॉर्ड जीता है। 22 सितंबर को धनुष नेशनल फिल्म अवॉर्ड के चलते गुजात के केवड़िया पहुंचे, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें सम्मानित किया। धनुष की इस सफलता से उनके फैंस बेहद खुश हैं और उन्हें बधाई दे रहे हैं। यही नहीं, फैंस अब धनुष की अगली फिल्म ‘OM’ का भी इंतजार कर रहे हैं, जो 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब पता चला है कि धनुष ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। धनुष ने सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘जेलर 2’ और सूर्या की फिल्म ‘सीन’ के चलते ये फैसला लिया है।
धनुष का बड़ा ऐलान
धनुष ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपनी फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन करने की जानकारी दी। उन्होंने अपने इस फैसले को चुनौतीपूर्ण बताते हुए लिखा- ‘ये ऐसा समय है,जब किसी फिल्म की रिलीज की तारीख में बदलाव करना बेहद चुनौतीपूर्ण है। हमारे सुपरस्टार रजनीकांत सर, जिन्हें हम सभी दिल से पसंद करते हैं और सालों से सम्मान देते आए हैं, उनकी फिल्म (जेलर 2) 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही और ये हमारी फिल्म OM से ठीक एक दिन पहले है। उनके प्रति गहरे प्यार और सम्मान के कारण हमने अपनी फिल्म OM की रिलीज को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।’
दिवाली पर भी नहीं रिलीज होगी फिल्म
इसी के साथ धनुष ने बताया कि वह दिवाली पर भी अपनी फिल्म रिलीज नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि क्योंकि सूर्या की फिल्म पहले से ही दिवाली पर रिलीज होने वाली है, इसलिए वह दिवाली पर अपनी फिल्म रिलीज नहीं करेंगे। धनुष ने लिखा- ‘साथ ही, हम इस साल दिवाली पर भी OM रिलीज नहीं करेंगे, क्योंकि उसी तारीख के लिए सूर्या सर की फिल्म की घोषणा पहले ही हो चुकी है। असल बात तो ये है कि वह पहले ही अपनी फिल्म के लिए तारीख का ऐलान कर चुके हैं और हमारा मानना है कि बड़ी फिल्मों के बीच आपसी समझ जरूरी है। इसलिए हमें इंडस्ट्री के लोगों और दर्शकों को ध्यान में रखते हुए, एक-दूसरे के फैसले का सम्मान करते हुए फैसला लेना चाहिए। हम अपनी नई रिलीज डेट की घोषणा जल्द ही करेंगे। ओम नमः शिवाय।’
धनुष और ममूटी का सेलिब्रेशन
बता दें, ‘OM’ में धनुष के साथ ममूटी भी नजर आएंगे। पिछले दिनों ही धनुष और ममूटी ने साथ मिलकर नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलने का जश्न भी मनाया था। दरअसल, 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में धनुष को फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ में शानदार अभिनय के लिए स्पेशल मेंशन सम्मान मिला और 2024 में रिलीज हुई ‘रायन’ को बेस्ट तमिल फिल्म चुना गया। दूसरी तरफ ममूटी को मलयालम फिल्म ‘ब्रमायुगम’ के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेता’ के नेशनल फिल्म अवॉर्ड से नवाजा गया।
ये भी पढ़ेंः क्या थलापति विजय के बाद धनुष भी रखेंगे राजनीति में कदम? एक बयान के बाद गरमाईं अटकलें
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.