अगर आपको ‘धमाल’ का पहला पार्ट याद है, तो आपको बड़े से ‘W’ के नीचे छिपा पैसों का खजाना भी जरूर याद होगा! इस बार कहानी में थोड़ा नया ट्विस्ट है। इस बार फिल्म की थीम हॉलीवुड की मशहूर फिल्म ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ जैसी रखी गई है, जिसमें कुछ समुद्री डाकुओं के हाथ खजाने का नक्शा लग जाता है। इस बार खजाना ‘W’ के नीचे नहीं, बल्कि एक बड़े से ‘M’ के नीचे छिपा है।
खजाने का असली राज सिर्फ एक ही इंसान को पता है ‘एनिमल’ फिल्म वाले उपेंद्र लिमये। लेकिन ट्रेलर में दिखाया गया है कि वो गलती से मर जाते हैं। बस यहीं से शुरू होती है खजाने तक पहुंचने की वो पुरानी पागलपन वाली रेस। इस रेस में हमारे पुराने चहेते किरदार आदि-मानव (अरशद वारसी और जावेद जाफरी) की जोड़ी, लल्लन (रितेश देशमुख), अजय देवगन और संजय मिश्रा जैसे कई लोग शामिल हैं।
पंचलाइन्स में है दम, लेकिन VFX में है झोल
इस फिल्म का डायरेक्शन इंदर कुमार ने किया है, जिन्होंने ‘धमाल’ के पिछले तीनों हिट पार्ट्स भी बनाए हैं। फिल्म की शानदार कास्ट में शामिल हैं अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, रवि किशन, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, विजय पाटकर
हंसी के गोलगप्पे खिलाने ‘धमाल 4’ इसी साल 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.