दूसरे शुक्रवार कितना हुआ कलेक्शन
इस हफ्ते सिनेमा घरों में कोई बड़ी बॉलीवुड रिलीज फिल्म नहीं हुई है। हालांकि इस हफ्ते हॉलिवुड की फांतासी एक्शन फिल्म The Odyssey रिलीज हुई है जिससे धमाल-4 को थोड़ी टक्कर मिल सकती है क्यूंकि फिल्म ने पहले दिन 17.40 करोड़ की कमाई की है। हालांकि कॉमेडी फिल्म होने के नाते धामल-4 दूसरे वीकेंड पर फिर बड़ा धमाल मचा सकती है।
‘धमाल-4’ का बजट 150 करोड़ के करीब बताया जा रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 101 करोड़ की कमाई कर ली है। ऐसे में फिल्म को हिट होने के लिए अभी कम से कम 50 करोड़ की आवश्यकता है।
‘धमाल-4’ में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, रवि किशन, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, अंजली आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता जैसे कई कलाकार हैं। धमाल सीरीज की तीनों फिल्मों की तरह चौथे पार्ट का भी निर्देशन इन्द्र कुमार ने किया है। इस फिल्म का निर्माण अजय देवगन ने भूषण कुमार, इन्द्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक के साथ किया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.