क्या है पूरा मामला?
दरअसल, 28 मई को बकरीद के दिन गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में 17 साल के सूर्या चौहान की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस खौफनाक वारदात को मुख्य आरोपी असद और उसके साथियों ने अंजाम दिया था। हालांकि, बाद में यूपी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी असद को एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया।
देवोलीना ने ट्वीट कर निकाली भड़ास
इस घटना से देवोलीना इतनी आहत हुईं कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सीएम योगी आदित्यनाथ को टैग करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने एक वीडियो रीपोस्ट करते हुए लिखा:
“इस आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकना बहुत जरूरी है। घटिया सोच, घटिया परवरिश और घटिया संस्कार… इस मामले में आरोपी के साथ-साथ उसके मां-बाप सहित सबको फांसी दे देनी चाहिए।”
उन्होंने आगे लिखा कि कानून में अगर ‘रेयर टू रेयरेस्ट’ कोई सजा है, तो वह इन सबको परिवार सहित मिलनी चाहिए।
लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन
देवोलीना की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स के भी खूब रिएक्शन आ रहे हैं। हालांकि, पूरे परिवार को फांसी देने की उनकी मांग से कुछ लोग सहमत नजर नहीं आए। एक यूजर ने उन्हें टोकते हुए लिखा, “मैडम इसके परिवार की क्या गलती है? जरा लिख रही हैं तो सही से लिखो। सबको गलत मत बोलो।”
बालकनी से मांस फेंकने वाले वीडियो पर भी जताया गुस्सा
देवोलीना ने इसके अलावा एक और वीडियो शेयर किया, जिसने उनका गुस्सा और बढ़ा दिया। इस वीडियो में इमरान पटेल नाम का एक शख्स अपनी बालकनी से चील और कौओं के लिए नीचे खुले में मांस के टुकड़े फेंक रहा है।
इस पर चिंता जताते हुए देवोलीना ने कहा कि अगर यह मांस नीचे से गुजर रहे किसी हिंदू राहगीर या श्रद्धालु पर गिर जाता, तो इलाके की धार्मिक भावनाएं बुरी तरह आहत हो सकती थीं।
उन्होंने तीखे शब्दों में लिखा, “गंदी से गंदी गाली भी इन जैसे लोगों को जस्टिफाई नहीं कर सकती। याद है ना, जब एक बच्ची से गलती से एक मोहतरमा पर होली का रंग गिर गया था तो हत्या कर दी गई थी… और यहां खुलेआम बाहर मांस फेंका जा रहा है।”
देवोलीना अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं और इस बार भी उन्होंने इन दोनों घटनाओं पर बिना किसी डर के खुलकर अपनी राय रखी है और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की उम्मीद जताई है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.