आज के समय में हेल्दी शरीर होना किसी चमत्कार से कम नहीं होता है। अगर लिवर सेल्स में अतिरिक्त वसा यानी फैट जमा होने लगता है, तो इसे फैटी लिवर कहा जाता है। इस तरह की समस्या आजकल काफी देखने को मिल रही है। गलत खान-पान के कारण यूथ में ज्यादा समस्या देखने को मिल रही है।
फैटी लिवर के बारे में सबसे बड़ी समस्या यही है कि इसके लक्षण शुरुआत में नजर नहीं आते हैं। जैसा कि लिवर में फैट जमा होने लगता है, तो लिवर के काम करने की क्षमता पर असर होता है। इसके चलते लिवर शरीर से गंदगी को बाहर नहीं निकाल पाता है और इसका असर हमारे डाइजेशन, एनर्जी लेवल और इम्यूनिटी पर दिखता है।
यदि आप रिपोर्ट में ग्रेड 1 फैटी लिवर आया है, तो आप अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करना शुरु कर देंगी, तो इसे ग्रेड 2 में पहुंचने से जल्द ही रोक लें। लंबे समय से हेल्दी खान-पान से फैटी लिवर के लक्षणों को रिवर्स हो जाता है। तो चलिए आपको बिना देर किए इस हेल्दी ड्रिंक के बारे में बताते हैं।
फैटी लिवर के लिए इस ड्रिंक के फायदे
– इस ड्रिंक के सेवन से लिवर डिटॉक्स होता है, क्योंकि इसमें डेंडेलियन रूट टी है, जो कि बाइल प्रोडक्शन को बेहतर करता है।
– धनिए के पत्तों से इंफ्लेमेशन कम होता है। ये लिवर को नेचुरली डिटॉक्स करने और लिवर के कामकाज को बेहतर करता है।
– हल्दी में कर्क्युमिन भरपूर मात्रा में पाई जाती है। इससे लिवर में जमा फैट कम होता है।
– काली मिर्च कर्क्युमिन के अब्जॉर्बशन को बढ़ाती है और लिवर एंजाइम्स को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है।
– हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि यह ड्रिंक काफी हद तक फैटी लिवर के लक्षणों को कम करती है। इसके साथ ही शुगर, रिफाइंड, कार्ब्स, फ्राइड और और प्रोसेस्ड फूड्स दूर रहे हैं।
फैटी लिवर के लिए हेल्दी ड्रिंक कैसे बनाएं?
सामग्री
-पानी- 2 कप
-डेंडेलियन रूट (सिंहपर्णी) चाय – 1 टीस्पून
-धनिये के पत्ते (ताजा) – 1 टेबलस्पून
-हल्दी पाउडर- 1 चुटकी
-काली मिर्च- 2 चुटकी
विधि
– इसके लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में पानी डालें और इसे हल्का उबाल लें।
– इसमें डेंडेलियन रूट टी डालें और 3-4 मिनट छोड़ दें।
– इसके बाद इसमें धनिया पत्ते, हल्दी और काली मिर्च डालें।
– इसे 2-3 और उबाल लें और फिर एक कप में छान लें।
– इसको आप सुबह खाली पेट गुनगुना ही पिएं, तभी यह फायदा देगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.