स्किन पर ग्लो चाहती हैं लेकिन घरेलू नुस्खे को अपनाने से डरती हैं तो डर्मेटोलॉजिस्ट के बताए इन 3 देसी नुस्खे को आजमाएं, जो साइंस अप्रूव हैं और आपको मनचाहा ग्लो देने में मदद करेंगे।
गुलाबजल और ग्लिसरीन
ग्लिसरीन, गुलाबजल और उसमे कुछ बूंद नींबू के रस की मिलाकर अक्सर मां लोग लगाती थीं। लेकिन ये देसी नुस्खा साइंस अप्रूव है। ग्लिसरीन बेस्ट ह्यूमक्टेंट हैं जो स्किन के अंदर मॉइश्चर को लॉक करके रखने में मदद करता है। वहीं रोज वाटर स्किन को सूदिंग इफेक्ट देता है। तो वो लोग जिनकी स्किन ज्यादातर ड्राई रहती है, इरिटेटेड रहती है उनके लिए ये बेस्ट है। इसे लगाने से स्किन सॉफ्ट होती है और ड्राईनेस दूर होती है।
दही का पैक
चेहरे पर दही लगाना स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है। ये नेचुरली स्किन को एक्सफोलिएट करता है, अंदर से मॉइश्चर देता है और साथ ही स्किन के पीएच लेवल को भी बैलेंस रखने में मदद करता है। वहीं दूसरी तरफ स्किन की टैनिंग हटाने में भी दही मदद करती है। तो अगर चेहरे पर परमानेंट ग्लो चाहिए तो दही को अपने फेस पर लगाने का रूटीन स्टार्ट करें। ये दही आपके पूरे स्किन टेक्सचर को बदल कर रख देगी।
बेसन और शहद का फेस पैक
बेसन और शहद का फेस पैक चेहरे के लिए बेस्ट फेस पैक हो सकता है। ये ना केवल नेचुरली बिना किसी केमिकल के स्किन से गंदगी को निकालने में मदद करता है। डेड स्किन रिमूव करता बल्कि स्किन को मॉइश्चराइज भी रखता है। तो अगर चेहरे को नेचुरल चीजों से क्लीन करना है और ग्लो चाहती हैं तो शहद और बेसन का फेस पैक बनाकर लगाएं।
तो अगली बार घर में किसी भरोसेमंद देसी नुस्खे को अपनाने का मन हो और चेहरा चमकाना हो तो इनमे से किसी से भी फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाना शुरू कर दें। कुछ ही दिनों स्किन बिल्कुल सॉफ्ट, ग्लोइंग होगी और अंदर से मॉइश्चराइज रहेगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.