दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने दिल्ली-बिहार बस संचालन और डीटीसी की अंतराज्यीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने की घोषण की है. इसी के तहत ये बसें एसोसिएशन ऑफ स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग्स (ASRTU) द्वारा निर्धारित बेंचमार्क दरों के आधार पर चलाई जाएंगी. इसे लेकर जल्दी ही दिल्ली और बिहार के बीच में समझौता हो सकता है.
इन रूटों पर चलाई जा रही हैं बसें
दिल्ली से बिहार के लिए डीटीसी बस शुरू होने वाली है.
अंतरराज्यीय परिवहन सेवाओं के तहत डीटीसी पहले से ही कुछ प्रमुख मार्गों पर इलेक्ट्रिक बसें चला रहा है. इनमें दिल्ली-बरौत (उत्तर प्रदेश), दिल्ली-सोनीपत (हरियाणा), दिल्ली-धारूहेड़ा (हरियाणा) और दिल्ली-पानीपत (हरियाणा) शामिल हैं. इससे हजारों लोगों को दिल्ली से पड़ोसी शहरों में यात्रा करने की सहूलि यत मिली है.
इन शहरों में चलाने की योजना
डीटीसी बसों को कई अन्य अंतरराज्यीय मार्गों पर भी चलाने की योजना तैयार है. इनमें नानकसर दिल्ली-गाजियाबाद बस टर्मिनल, दिल्ली-रेवाड़ी, दिल्ली-करनाल, दिल्ली-रोहतक, दिल्ली-अलवर और दिल्ली-जेवर शामिल हैं. अगर ये बसें इन रूटों पर चलती हैं तो बड़ी संख्या में लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है.
डीटीसी बसों से कर सकेंगे धार्मिक यात्राएं
डॉ.पंकज कुमार सिंह की ओर से आगे कहा गया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार धार्मिक पर्यटन को भी बेहतर बस कनेक्टिविटी के माध्यम से बढ़ावा देने पर काम कर रही है.
इसके लिए दिल्ली से कुछ प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए सीधी बसें चलाने की योजना है. ये सभी बसें एयर कंडीशंड होंगी. फिलहाल दिल्ली से 3 प्रमुख स्थलों के लिए बसें चलाने की प्लानिंग चल रही है. दिल्ली से कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या के लिए नई बस सेवाएं शुरू होने से श्रद्धालु आसानी और सुरक्षित तरीके से यात्रा कर सकेंगे.
बिहार के लिए चलेगी बस
दिल्ली में बड़ी संख्या में रह रहे पूर्वांचलियों की आबादी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली और बिहार के बीच अंतरराज्यीय बस कनेक्टिविटी शुरू करने की योजना तैयार की गई है. इससे लोगों को बिहार जाने के लिए ट्रेनों का लंबा इंतजार करने से राहत मिलेगी. फिलहाल इसके लिए फीजिबिलिटी चेक की जा रही है.
बता दें कि डीटीसी बसें अभी तक दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में चलती थीं. अब इन बसों को अन्य राज्यों के लिए चलाया जाएगा. इसका उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन ढांचे को मजबूत करना, अंतरराज्यीय आवागमन का विस्तार करना और सभी नागरिकों के लिए विश्वसनीय व किफायती यात्रा विकल्प उपलब्ध कराना है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.