दिल्ली के तिलक नगर इलाके में बुधवार शाम 21 साल की मॉडल की उसके घर में घुसकर हत्या कर दी गई। आरोप जिम ट्रेनर इमरान पर है। वह पिछले कुछ समय से युवती को जानता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को युवती मुस्कान के परिजन बाहर गए हुए थे और वह घर में अकेली थी। तभी आरोपी वहां पहुंचा और उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर रही पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। फुटेज के जरिए आरोपी की गतिविधियों और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी घर तक कैसे पहुंचा और वारदात के बाद किस रास्ते से फरार हुआ। अतिरिक्त DCP अभिषेक गुप्ता ने कहा कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। दोस्त बोला- इमरान बहुत काफी समय से परेशान कर रहा था मृतका के दोस्त ने बताया कि शाम करीब 7 बजे उसके पास मुस्कान की बहन ने कॉल कर बताया कि उसकी बहन को किसी ने चाकू मार दिया। चाकू मारने वाले का नाम इमरान है, वह मुस्कान की जिम में ट्रेनर था। वह साइको था और बात नहीं करने पर मुस्कान को परेशान कर रहा था। इमरान उसका पीछा करता था और शादी के लिए दबाव बना रहा था। मुस्कान स्टूडेंट थी और पार्ट टाइम मॉडलिंग करती थी। वह उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.