दिल्ली में अपने बच्चों का स्कूल में दाखिला कराने की तैयारी कर रहे माता-पिता के लिए बड़ी खबर है. DoE ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए EWS, DG और CWSN कैटेगरी के तहत नर्सरी, केजी और कक्षा 1 में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस प्रक्रिया के तहत दिल्ली के सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में बच्चों को दाखिला मिलेगा. आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 मार्च 2026 तय की गई है. ऐसे में अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि समय रहते आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन जरूर करें.
इस एडमिशन प्रक्रिया के तहत नर्सरी, केजी और कक्षा 1 में दाखिला दिया जाएगा. यह दाखिला खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर, वंचित वर्ग और विशेष जरूरत वाले बच्चों के लिए रखा गया है, ताकि हर बच्चे को शिक्षा का समान अवसर मिल सके. EWS यानी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के तहत वे परिवार आते हैं जिनकी सालाना आय 5 लाख रुपये से कम है. इसके साथ ही परिवार का दिल्ली का निवासी होना जरूरी है. इस कैटेगरी के तहत आने वाले बच्चों को निजी स्कूलों में आरक्षित सीटों पर दाखिला दिया जाता है.
CWSN यानी विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए भी इस एडमिशन प्रक्रिया में खास प्रावधान किया गया है. कुल 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों में से 3 प्रतिशत सीटें केवल विशेष जरूरत वाले बच्चों के लिए सुरक्षित रखी गई हैं. इससे ऐसे बच्चों को भी अच्छी शिक्षा पाने का अवसर मिलेगा. DG यानी वंचित वर्ग कैटेगरी के तहत कई वर्गों को शामिल किया गया है. इसमें अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC नॉन-क्रीमी लेयर), अनाथ बच्चे, ट्रांसजेंडर बच्चे और HIV से प्रभावित बच्चे शामिल हैं. इस कैटेगरी का उद्देश्य उन बच्चों को शिक्षा से जोड़ना है, जिन्हें सामान्य तौर पर कम मौके मिल पाते हैं.
उम्र सीमा कैसे तय होगी
बच्चों की उम्र की गणना 31 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी. अलग-अलग कक्षाओं के लिए उम्र सीमा अलग-अलग तय की गई है. नर्सरी में दाखिले के लिए बच्चे की उम्र 3 से 5 साल के बीच होनी चाहिए. यानी बच्चे का जन्म 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2023 के बीच होना चाहिए. केजी में दाखिले के लिए बच्चे की उम्र 4 से 6 साल के बीच होनी चाहिए. इसके लिए बच्चे का जन्म 1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2022 के बीच होना जरूरी है. कक्षा 1 में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 5 से 7 साल के बीच तय की गई है. यानी बच्चे का जन्म 1 अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2021 के बीच होना चाहिए.
आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान
एक बच्चे के लिए केवल एक ही आवेदन भरा जा सकता है. अगर किसी बच्चे के नाम से एक से ज्यादा फॉर्म भरे गए, तो उसकी दावेदारी रद्द कर दी जाएगी, भले ही उसका नाम लकी ड्रॉ में क्यों न आ जाए. फॉर्म भरते समय वही मोबाइल नंबर दर्ज करें, जो चालू हो. एडमिशन से जुड़ी सभी जानकारी, जैसे लकी ड्रॉ की तारीख और रिजल्ट, इसी नंबर पर भेजी जाएगी. बच्चे का नाम, जन्म तिथि, माता-पिता की जानकारी और दस्तावेजों का विवरण बिल्कुल सही भरें. किसी भी तरह की गलत जानकारी मिलने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है.
चयन कैसे होगा
बच्चों का चयन पूरी तरह से कंप्यूटर के जरिए होने वाले लकी ड्रॉ से किया जाएगा. इसमें किसी भी तरह का इंटरव्यू या लिखित परीक्षा नहीं होगी. प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी रखने के लिए यह सिस्टम अपनाया गया है. अभिभावकों को चाहिए कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें. समय रहते आवेदन भरने से गलती सुधारने का मौका भी मिल जाता है. साथ ही सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें.
यह भी पढ़ें – फैशन डिजाइनर बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी होती है, 12वीं के बाद कैसे शुरू होता है करियर?
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.