दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शनिवार को महाराष्ट्र, ओडिशा और बिहार से चार कट्टरपंथी युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक ये आरोपी IED बनाने, ऑनलाइन भर्ती करने और देश के बड़े ठिकानों पर हमले की साजिश रच रहे थे। आरोपियों के टारगेट पर राम मंदिर, संसद भवन और सैन्य ठिकाने थे। इनमें से एक आरोपी ने दिसंबर 2025 में लाल किले का दौरा भी किया था और वहां काला झंडा दिखाते हुए एडिटेड फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी के पास से IED बनाने का सामान भी बरामद हुआ है। जांच में सामने आया है कि मॉड्यूल के दो सदस्य स्थानीय स्तर पर सामग्री जुटाकर रिमोट कंट्रोल से चलने वाला IED तैयार कर रहे थे। खुरासान से लश्कर और गजवा-ए-हिंद के लिए तैयारी पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी आतंकी विचारधारा से प्रभावित हैं। ये “खुरासान से लश्कर” और “गजवा-ए-हिंद” जैसे विचारों में विश्वास करते थे और खुद को इसके लिए तैयार कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोसाइब अहमद उर्फ सोनू उर्फ कलाम (ठाणे, महाराष्ट्र), मोहम्मद हम्माद (मुंबई), शेख इमरान (भुवनेश्वर, ओडिशा) और मोहम्मद सोहैल (कटिहार, बिहार) के रूप में हुई है। सभी आरोपी एन्क्रिप्टेड सोशल मीडिया ग्रुप्स के एडमिन जांच में सामने आया है कि ये सभी बंद और एन्क्रिप्टेड सोशल मीडिया ग्रुप्स के एडमिन और मेंबर थे। इन ग्रुप्स में जिहाद, खिलाफत और भर्ती से जुड़ी बातें होती थीं। एक आरोपी ने फॉलोअर्स से हथियार और विस्फोटक जुटाने की अपील की और फंडिंग के लिए अपना बैंक अकाउंट और QR कोड भी शेयर किया। पुलिस ने बताया कि एक अन्य आरोपी ने हथियार और फिजिकल ट्रेनिंग दिलाने का वादा किया था। उसने ग्रुप के सदस्यों से पैसे जुटाने को भी कहा और ओडिशा में ट्रेनिंग कराने की बात कही। शेख इमरान के बारे में पुलिस ने कहा कि उसने 2024 में कुछ धार्मिक भाषण सुनने शुरू किए थे, जिसके बाद वह धीरे-धीरे कट्टरपंथ की ओर बढ़ा। उसने दिल्ली में लाल किला और इंडिया गेट जैसे संवेदनशील इलाकों की रेकी भी की थी। वहीं मोसाइब अहमद पहले वेल्डर, ऑटो मैकेनिक और इलेक्ट्रिशियन रह चुका है। उसने हम्माद की मदद से रिमोट कंट्रोल खिलौना कार के सर्किट में बदलाव कर IED बनाने में सहयोग किया। मोहम्मद सोहैल पर आरोप है कि उसने कई सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर युवाओं को भड़काया। मार्च 2026 में उसने फॉलोअर्स से हथियार और विस्फोटक जुटाने की अपील की और इसके लिए फंड भी मांगा। दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है। ———————- ये खबर भी पढ़ें: मुंबई से जैश के 2 आतंकी पकड़े गए:दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश कर रहे थे, भारत विरोधी मिशन खिलाफत से जुड़े तार दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और महाराष्ट्र ATS ने मुंबई से जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों गिरफ्तार किया है। दोनों पर दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश रचने का आरोप है। पढ़ें पूरी खबर…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.