यूपीएससी ने दिल्ली सरकार के स्कूलों में 124 प्रधानाचार्य और 704 उप प्रधानाचार्य पदों के लिए भर्ती निकाली है।
आयुसीमा में छूट पर विचार
मामले में कैट ने स्पष्ट किया कि चयन प्रक्रिया में भाग लेने मात्र से आवेदकों को नियुक्ति का स्वतः अधिकार नहीं मिलेगा। उनकी पात्रता अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी। उनके परिणाम भी सीलबंद लिफाफे में रखने का निर्देश दिया गया। कैट ने अतिथि शिक्षकों की आयु में छूट की मांग पर विचार करने की बात कही। मामले की अगली सुनवाई 27 अक्तूबर को होगी। कुछ शर्तों के चलते इसमें हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी गई थी। इसे लेकर अतिथि शिक्षक कैट पहुंच गए थे।
800 से ज्यादा पदों पर होनी है
यूपीएससी ने दिल्ली सरकार के स्कूलों में 124 प्रधानाचार्य और 704 उप प्रधानाचार्य पदों के लिए भर्ती निकाली है।
कब तक कर सकते थे आवेदन?
प्रिंसिपल और वाइस-प्रिंसिपल के पदों पर सीधी भर्ती के लिए 25 जुलाई से 14 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
क्या है शैक्षणिक योग्यता?
प्रिंसिपल और वाइस-प्रिंसिपल पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से मास्टर डिग्री और बैचलर ऑफ एजुकेशन (B.Ed.) की डिग्री होना जरूरी है।
प्रिंसिपल पद के लिए अनुभव
प्रिंसिपल पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल, सीनियर सेकेंडरी स्कूल या इंटरमीडिएट कॉलेज में शिक्षक के तौर पर कम से कम 10 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। यह अनुभव वाइस-प्रिंसिपल, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) या ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) के पद पर होना चाहिए।
वाइस-प्रिंसिपल पद के लिए अनुभव
वाइस-प्रिंसिपल पद के लिए उम्मीदवार के पास PGT के रूप में कम से कम 2 वर्ष या TGT के रूप में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
कितनी होनी चाहिए उम्र?
प्रिंसिपल पद के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 50 वर्ष, जबकि वाइस-प्रिंसिपल पद के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। हालांकि, किसी भी स्थिति में उम्मीदवार की अधिकतम आयु 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.