- कॉपी लिंक
दिल्ली में 11 साल की बच्ची के रेप और मर्डर का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया। आरोपी को क्राइम सीन पर ले जाते समय वह कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने पैर में गोली मारी। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है।
पीड़ित गुब्बारा बेचने वाली थी। सोमवार की सुबह फुटपाथ पर सो रही बच्ची का टैक्सी ड्राइवर ने किडनैप किया था। इसके बाद उसने उसका रेप किया और हत्या कर लाश महरौली के जंगलों में फेंक दी थी।
सोमवार की सुबह करीब 6 बजे परिवार ने PCR कॉल के जरिए महरौली थाने में बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने CCTV फुटेज और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से चार घंटे में ही बबलू नाम के टैक्सी ड्राइवर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बच्ची का शव बरामद कर लिया है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
एनकाउंटर की 3 तस्वीरें…

पुलिस टीम क्राइम सीन पर मौजूद, यहीं से आरोपी ने भागने की कोशिश की थी।

आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद पुलिसकर्मी उसे कंधे में टांगकर अस्पताल लाए।

अस्पताल में आरोपी दर्द से कहराता रहा।
नींद में बच्ची को उठाया, जंगल में ले गया
आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि सड़क से गुजरते समय उसने सीडीआर चौक के पास फुटपाथ पर बच्ची को सोते हुए देखा था। उसने नींद में ही बच्ची को उठाया और कार की पिछली सीट पर लिटाकर महरौली के जंगलों में ले गया था, जहां उसने वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार फुटपाथ पर ही सोता था। बच्ची गुब्बारे बेचती थी, जबकि माता पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। परिवार में चार बच्चे हैं, जिसमें ये 11 साल की बच्ची भी शामिल थी।


इसी कैब से बच्ची को किडनैप कर जंगल में ले गया था आरोपी।
पीड़ित परिवार और आरोपी बिहार के रहने वाले
महरौली पुलिस थाने से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। परिवार पहले किराए पर रहता था। गरीबी के चलते किराया नहीं दे पाए तो घर खाली करना पड़ा। इसके बाद परिवार फुटपाथ पर ही रहने लगा था।
वहीं, एप बेस्ड कैब चलाने वाला आरोपी ड्राइवर भी बिहार का ही रहने वाला है। उसके ऊपर पहले से भी मारपीट और नशे में टैक्सी चलाने के कुछ मुकदमे दर्ज हैं।
——————————
ये खबर भी पढ़ें…
फगवाड़ा में ग्रंथी के बेटे ने 4 साल की बच्ची का रेप किया, गुरुद्वारे में माथा टेकने जाती थी बच्ची

कपूरथला के फगवाड़ा में 4 साल की बच्ची के साथ रेप किया गया। आरोप है कि ग्रंथी का बेटा उसे बहला-फुसला कर आपने साथ कमरे में ले गया, जहां उसके साथ गलत काम किया गया। मासूम ने घर लौटकर अपनी मां को आपबीती सुनाई। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
